{"_id":"69235cd66563c68ee8003c78","slug":"fire-broke-out-in-a-kiosk-goods-worth-thousands-including-a-freezer-were-burnt-to-ashes-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1143842-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गुमटी में लगी आग, फ्रीजर समेत हजारों का सामान जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गुमटी में लगी आग, फ्रीजर समेत हजारों का सामान जल कर राख
विज्ञापन
राजगढ़। उपनगर गोला के बेवरी मुक्तिधाम वार्ड नंबर 3 स्थित एक गुमटी में शनिवार की रात आग लग गई। आग से गुमटी में रखा हजारों रुपये का सामान, फ्रीजर और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई।
बेवरी श्यामाघाट वार्ड नंबर 14 निवासी रमेश यादव पुत्र सुन्नर यादव लंबे समय से मुक्तिधाम क्षेत्र में अपनी गुमटी चलाकर परिवार का खर्च चलाते थे। बीती रात रमेश अपनी दुकान बंद करके एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान अचानक गुमटी में आग लग गई। गुमटी से आग की लपटें निकलती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत रमेश यादव को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान गुमटी अंदर रखा सारा सामान, फ्रीजर, स्टेबलाइजर समेत अन्य वस्तुएं पूरी तरह जल चुकी थीं। संवाद