{"_id":"67f614fc9c1d2e8c3407253c","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-gorakhpur-gas-cylinder-kept-inside-the-shop-also-exploded-2025-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बच बड़ा हादसा...एक चिंगारी से गैस सिलिंडर में लगी आग, फट गया- जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बच बड़ा हादसा...एक चिंगारी से गैस सिलिंडर में लगी आग, फट गया- जानिए पूरा मामला
Wed, 09 Apr 2025 12:04 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:04 PM IST
सार
दुकान में आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। शार्ट सर्किट से लगी आग की वजह से दुकान के अंदर रखा सिलिंडर फट गया। तेज आवाज के धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
दुकान में आग लगने से आस-पास भी आग फैल गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बेलीपार थाना के महावीर छपरा में मंगलवार शाम एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से पचास हजार से अधिक रुपये का सामान जल गया। दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दुकान बंद होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
बेलीपार के बांसगांव-कुसमौल मार्ग पर एक पब्लिक स्कूल के सामने चाय की दुकान है। मंगलवार शाम अचानक दुकान से लपटें निकलने लगीं। लोग कुछ समझ पाते तब तक गैस सिलिंडर फट गया। कुछ देर तक लोग डर के कारण आग बुझाने नहीं गए।
विज्ञापन
गनीमत यह थी कि दुकान बंद थी और आसपास कोई दूसरी दुकान भी नहीं थी। सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक महावीर छपरा निवासी केशव लाल ने 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान जताया है।
विज्ञापन