फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR registered on the basis of CCTV footage, police engaged in investigation

Gorakhpur News: पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागे युवक, कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश

Wed, 27 May 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 27 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
FIR registered on the basis of CCTV footage, police engaged in investigation
- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नेवादा गांव के प्रभा फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए भागने और कर्मचारियों को वाहन से कुचलने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नेवादा गांव निवासी एवं प्रभा फिलिंग स्टेशन की संचालक मंजू शाही ने तहरीर में बताया कि 23 मई को कार से आए दो युवकों ने पेट्रोल भरवाया और बिना भुगतान किए वहां से भागने लगे। जब पंप कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कार से उन्हें कुचलने की कोशिश की। तहरीर के अनुसार, दोनों युवक इससे पहले भी इसी तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। उस समय उनकी हरकत पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी लेकिन वाहन की नंबर प्लेट ढकी होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। इस बार भी पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed