फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR on woman for allegations of molesting a minor boy in siddharth nagar

यूपी: किशोर ने महिला पर लगाया जबरन संबंध बनाने का आरोप, कोर्ट के आदेश मामला दर्ज

Thu, 25 Feb 2021 03:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Feb 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
FIR on woman for allegations of molesting a minor boy in siddharth nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला द्वारा परिचित किशोर पर उसके साथ अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने और ऐसा न करने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


किशोर के बड़े भाई ने यह आरोप लगाते हुए अदालत की शरण ली। अदालत ने सदर थाने को केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश करने का आदेश जारी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक का आरोप है कि उसके नाबालिग भाई से 10 जुलाई 2016 को एक महिला ने जबरन संबंध बनाए। इसके बाद लगातार संबंध बनाने का दबाव बनाती रही। ऐसा नहीं करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने और हत्या कर लाश नेपाल में फेंकवा देने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी आरोप है कि महिला के कई अराजकतत्वों से भी अनैतिक संबंध हैं। 20 दिसंबर 2020 को वह महिला कुछ लोगों के साथ आवास पहुंची और भाई की अपनी बेटी से शादी कराने की बात कही। ऐसा न करने पर हत्या करा देने की धमकी भी दी। इससे वह बहुत डरा और सहमा हुआ है।


युवक ने दो माह पूर्व इस मामले में न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय की ओर से सदर पुलिस को आदेश दिया गया है कि इस मामले में केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाए।

 प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि न्यायालय की ओर से आदेश हुआ है। केस दर्ज करके मामले की विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed