Gorakhpur: दुकानदार से मारपीट करने वाले दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों पर एफआईआर
कुसम्ही जंगल के वन पार्क में कैंटीन वाले के रुपये मांगने पर पिटाई की थी। सीओ कैंट की रिपोर्ट पर एसएसपी ने आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। अब केस दर्ज हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के कुसमी जंगल में स्थित वन पार्क कैंटीन में कोल्ड ड्रिंक का रुपया मांगने पर दुकानदार की पिटाई के मामले में दरोगा समेत 5 पुलिस वालों पर खोराबार थाने में केस दर्ज कर लिया गया। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, बलवा और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर मामला संज्ञान में आने के बाद ही एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने सीओ कैंट की रिपोर्ट पर सभी आरोपी पुलिसवालों को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश पहले ही दे दिए थे।
जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके के मथुरवा गांव निवासी धीरज यादव कुसम्ही जंगल के विनोद वन पार्क में कैंटीन चलाते हैं। सोमवार सुबह 10.30 बजे थाने के दारोगा राधेश्याम सेहरा कैंटीन पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने कोल्ड ड्रिंक पिया और दुकानदार के रुपया मांगने पर धमकी देते हुए चले गऐ। आरोप है कि उसी दिन शाम पांच बजे खोराबार थाने में तैनात सिपाही धीरज, अजय, गुलशन और नादिर अली कैंटीन पर पहुंचे और धांधली करने का आरोप लगाते हुए रुपये मांगने लगे।
विरोध करने पर दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस वालों की हरकतों से परेशान धीरज ने थाने में तहरीर दी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने सीओ कैंट को जांच सौंपी। जांच रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को सभी को एसएसपी ने निलंबित करते हुए विवाद ही जांच का आदेश दिया था। अब तहरीर के आधार पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
2020 में दर्ज हुआ था शाहपुर में पुलिस वालों पर केस
पुलिस वालों पर एफआईआर का मामला दो साल बाद सामने आया है। 2020 में एसएसपी रहे जोगिंदर कुमार (वर्तमान में डीआईजी झांसी) ने शाहपुर थाने में पुलिस वालों पर केस दर्ज कराया था। तब मामला यह था कि हरावा फाटक चौकी पर एक पीड़िता दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराने गई थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था।
मामला एसएससी के संज्ञान में आया तो एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे थे और महक 24 घंटे के अंतर केस दर्ज कराने के साथ ही पीड़िता का 164 का कोर्ट में बयान भी हुआ था। नाराज तत्कालीन एसएसपी जोगिंदर कुमार ने लापरवाही बरतने वाले पुलिस वालों पर एफआईआर दर्ज करा कर गिरफ्तारी कराई थी, जिसके बाद महकमे में हड़कंप मचा था। एक बार फिर विपिन टांडा वर्तमान एसएसपी ने इस तरह की कार्रवाई की है।
डॉ विपिन ताड़ा ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी पुलिसवालों पर केस दर्ज कर लिया गया है। कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो। केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।