{"_id":"695c0c83c84a33010204ff58","slug":"fine-arts-festival-to-be-organised-at-mg-inter-college-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1187482-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमजी इंटर काॅलेज में आयोजित होगा ललित कला महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमजी इंटर काॅलेज में आयोजित होगा ललित कला महोत्सव
विज्ञापन
-तीन दिवसीय महोत्सव में होंगी 12 प्रतियोगिताएं, 11 जनवरी को होगा पुरस्कार वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय ललित कला-महोत्सव का आयोजन नौ जनवरी को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में होगा। यह महोत्सव 11 जनवरी तक चलेगा।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव होंगे। 116 वर्ष पुरानी इस शिक्षण संस्था द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से यह आयोजन किया जाता है। 52 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस कला महोत्सव में इस वर्ष 12 प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें निबंध, भाषण, विज्ञान प्रदर्शनी, चित्रकला, एकल गायन, नृत्य, काव्य पाठ, एकांकी, क्विज, पाक कला एवं योग शामिल हैं।
उक्त बातें काॅलेज के प्रबंधक मंकेश्चर पांडेय ने प्रेसवार्ता के माध्यम से कही। उन्होंने कहा महोत्सव में सोसाइटी द्वारा संचालित संस्थानों के साथ-साथ नगर के अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागी भी भाग लेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। तीनों दिन परिसर में फूड कोर्ट की व्यवस्था रहेगी। समापन 11 जनवरी को दोपहर बाद पुरस्कार वितरण के साथ होगा।