{"_id":"62d782880f80785ebb38a0b4","slug":"fighting-took-place-during-akhand-ramayana-lesson-organized-for-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोटका पड़ा महंगा: गोरखपुर में बारिश की खातिर बुजुर्ग को गोबर से नहलाया, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर तो आरोपियों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोटका पड़ा महंगा: गोरखपुर में बारिश की खातिर बुजुर्ग को गोबर से नहलाया, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर तो आरोपियों ने पीटा
Wed, 20 Jul 2022 09:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Jul 2022 09:50 AM IST
सार
गोविंदपुर में आयोजित अखंड पाठ के बीच युवकों का टोटका सोमवार रात विवाद की जड़ बन गया। बारिश की चाहत में युवकों ने 75 वर्षीय बुजुर्ग पर गोबर-गंदगी का घोल बनाकर डाल दिया।
विज्ञापन
पीड़ित जगदीश पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बारिश की प्रार्थना के लिए इलाके के गोविंदपुर में आयोजित अखंड पाठ के बीच युवकों का टोटका सोमवार रात विवाद की जड़ बन गया। बारिश की चाहत में युवकों ने 75 वर्षीय बुजुर्ग पर गोबर-गंदगी का घोल बनाकर डाल दिया। इस पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग ने मंगलवार को थाने में इस मामले में तहरीर दी। मंगलवार को देर शाम गांव पहुंचने नाराज आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोविंदपुर गांव में बारिश के लिए तरह-तरह के टोटके किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इंद्र देवता को खुश करने के लिए सोमवार रात रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। किसी ने युवकों को बता दिया कि अगर गोबर व गंदगी का घोल बनाकर किसी बुजुर्ग को नहला दिया जाए तो बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
बस, इतना कहना था कि युवकों ने गोबर का घोल बनाया और बुजुर्ग जगदीश पांडेय पर उड़ेल दिया। वह ऊपर से लेकर नीचे तक गोबर से सराबोर हो गए। जगदीश के मुताबिक, गंदगी उनके आंख, नाक व मुंह में चली गई, जिससे काफी दिक्कत हुई है।