फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fighting over throwing liquor on face in model shop

Gorakhpur News: मॉडल शॉप में चेहरे पर शराब फेंकने को लेकर मारपीट, युवक का सिर फटा

Thu, 21 Dec 2023 12:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Dec 2023 12:14 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मारपीट में घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Fighting over throwing liquor on face in model shop
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

गोरखपुर में कैंट इलाके के सिविल लाइन में स्थित मॉडल शॉप में बुधवार रात साथ बैठकर शराब पी रहे युवकों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक युवक ने साथी के चेहरे पर शराब फेंक दी। मारपीट में नौसड़ के रहने वाले अखिलेश का सिर फट गया। घटना के बाद मॉडल शॉप कैंटीन संचालक ताला बंद कर फरार हो गया और घायल युवक वहीं तड़पता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाकर युवक को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


नौसड़ निवासी अखिलेश बुधवार को साथियों के साथ मॉडल पर गया था। रात 9:30 बजे अखिलेश कुछ देर के लिए बाहर निकल गया। लौटकर भीतर गया तो उसकी शराब की गिलास साथी ने गिरा दी थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मरीज की खरीद-फरोख्त करने वाले पांच एंबुलेंस माफिया पर लगा गैंगस्टर, जब्त होगी संपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है इसी का विरोध करने पर साथी ने उसके चेहरे पर शराब फेंक दी और मारपीट शुरू हो गई। अखिलेश के घायल होने पर अंदर बैठे अन्य युवक फरार हो गए। मॉडल शॉप के कर्मचारी भी गेट बंद कर दिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट खुलवाया और घायल अखिलेश को अस्पताल भेजा और उसके परिजनों को भी सूचना दी।

पुलिस को सूचना न देने और पीड़ित को अंदर बंद कर देने के मामले में दो कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मारपीट में घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed