{"_id":"6583deb4af55d4678f021837","slug":"fighting-over-throwing-liquor-on-face-in-model-shop-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मॉडल शॉप में चेहरे पर शराब फेंकने को लेकर मारपीट, युवक का सिर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मॉडल शॉप में चेहरे पर शराब फेंकने को लेकर मारपीट, युवक का सिर फटा
Thu, 21 Dec 2023 12:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:14 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मारपीट में घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कैंट इलाके के सिविल लाइन में स्थित मॉडल शॉप में बुधवार रात साथ बैठकर शराब पी रहे युवकों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक युवक ने साथी के चेहरे पर शराब फेंक दी। मारपीट में नौसड़ के रहने वाले अखिलेश का सिर फट गया। घटना के बाद मॉडल शॉप कैंटीन संचालक ताला बंद कर फरार हो गया और घायल युवक वहीं तड़पता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाकर युवक को जिला अस्पताल भिजवाया।
नौसड़ निवासी अखिलेश बुधवार को साथियों के साथ मॉडल पर गया था। रात 9:30 बजे अखिलेश कुछ देर के लिए बाहर निकल गया। लौटकर भीतर गया तो उसकी शराब की गिलास साथी ने गिरा दी थी।
इसे भी पढ़ें: मरीज की खरीद-फरोख्त करने वाले पांच एंबुलेंस माफिया पर लगा गैंगस्टर, जब्त होगी संपत्ति
विज्ञापन
बताया जा रहा है इसी का विरोध करने पर साथी ने उसके चेहरे पर शराब फेंक दी और मारपीट शुरू हो गई। अखिलेश के घायल होने पर अंदर बैठे अन्य युवक फरार हो गए। मॉडल शॉप के कर्मचारी भी गेट बंद कर दिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट खुलवाया और घायल अखिलेश को अस्पताल भेजा और उसके परिजनों को भी सूचना दी।
पुलिस को सूचना न देने और पीड़ित को अंदर बंद कर देने के मामले में दो कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मारपीट में घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन