{"_id":"61248d8c8ebc3e79cd0c057b","slug":"fighting-broke-out-in-road-dispute-at-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: रास्ते के विवाद में जमकर हुई मारपीट, एक की मौत, महिला समेत पांच हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: रास्ते के विवाद में जमकर हुई मारपीट, एक की मौत, महिला समेत पांच हिरासत में
Tue, 24 Aug 2021 11:41 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:41 AM IST
सार
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, लोगों ने सूचना पुलिस को दी मौके पर रुद्रपुर के कोतवाली प्रभारी बृजेश मिश्रा पहुंच गए। मृतक के परिजन मारपीट में चोट लगने से मौत होने की बात कहने लगे।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। (इनसेट में मृतक)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद के रुद्रपुर कोतवाली के भाली चौर गांव में रास्ते के विवाद में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कि मारपीट के दौरान चोट लगने से मौत हुई है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
भाली चौर उतर टोला गांव निवासी रामप्रीत निषाद का रास्ते का विवाद चला रहा है, सुबह प्रसाद के पानी को हटाने को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। और मामला मारपीट में बदल गया इसी दौरान अचानक रामप्रीत निषाद मौके पर गिर गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, लोगों ने सूचना पुलिस को दी मौके पर रुद्रपुर के कोतवाली प्रभारी बृजेश मिश्रा पहुंच गए। मृतक के परिजन मारपीट में चोट लगने से मौत होने की बात कहने लगे।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि आरोपी पक्ष ने पुलिस को बताया की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का असली पता चल सकेगा। इस मामले में दूसरे पक्ष के 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह से पूछताछ की जा रही है।