फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fight over food in Vivekananda hostel at Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय: विवेकानंद छात्रावास में खाने को लेकर मारपीट, जमकर हुई तोड़फोड़

Tue, 11 Jan 2022 09:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Jan 2022 09:59 AM IST
सार

मुख्य नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद छात्रावास में मारपीट संबंधित कोई तहरीर या पत्र मुझे प्राप्त नहीं हुआ है। मंगलवार को कार्यालय में पता कराऊंगा। छात्रों की सुरक्षा प्राथमिकता है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
Fight over food in Vivekananda hostel at Gorakhpur University
मारपीट में घायल छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद छात्रावास में शनिवार रात में अराजकतत्वों ने मेस में छात्रावासियों के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। घटना में एलएलबी पांचवें सेमेस्टर के अभय कुमार को चोटें आईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभय ने सोमवार को छात्रावास के अभिरक्षक के माध्यम से मुख्य नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई के साथ सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।  

विज्ञापन


अभय कुमार ने तहरीर में लिखा है कि आठ जनवरी की रात में वे दोस्त एलएलबी पांचवें सेमेस्टर के सतेंद्र यादव के साथ मेस में भोजन करने गए थे। इसी बीच अजय राव, अमन उपाध्याय, सुमित आदि अपने साथ कई अराजकतत्वों को लेकर पहुंचे और जबरदस्ती खाना खिलाने को कहा।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ छात्रों को उठा दिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तोड़फोड़ कर मेरे साथ मारपीट की। स्वामी विवेकानंद के अभिरक्षक प्रो. अनिल यादव ने भी मुख्य नियंता से बाहरी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद छात्रावास में मारपीट संबंधित कोई तहरीर या पत्र मुझे प्राप्त नहीं हुआ है। मंगलवार को कार्यालय में पता कराऊंगा। छात्रों की सुरक्षा प्राथमिकता है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed