{"_id":"627209313b2e1d2f7a3f6da0","slug":"fight-in-land-dispute-two-brothers-injured-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: भूमि विवाद में मारपीट, दो भाई हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: भूमि विवाद में मारपीट, दो भाई हुए घायल
Wed, 04 May 2022 10:33 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 May 2022 10:33 AM IST
सार
दिनेश सिंह की तहरीर पर अमरेश शुक्ला, सतीश शुक्ला, राजेश शुक्ला के ऊपर मारपीट, बलवा, हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के चतुर बंदुआरी गांव में सोमवार रात भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दो भाई घायल हो गए। आरोप है कि फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश भी की गई। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चतुर बंदुआरी निवासी राजेश शुक्ला का गांव के दिनेश सिंह से रास्ते को लेकर विवाद है। राजेश शुक्ल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दिनेश उनकी भूमि से रास्ता निकलवा रहे थे। मना करने में दिनेश सिंह व उनके समर्थकों ने राजेश शुक्ला व उनके भाई सतीश शुक्ला को मारा पीटा। जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गए।
विज्ञापन
आरोप है कि दिनेश के समर्थक असलहे से लैस थे। हवाई फायरिंग करके दहशत भी पैदा की। पुलिस ने अमरेश शुक्ला की तहरीर पर रविकिर सिंह, दिनेश सिंह, दिवाकर विक्रम सिंह, आशुतोष, अभिषेक सिंह के खिलाफ मारपीट, बलवा, हत्या की कोशिश, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
वहीं, दिनेश सिंह की तहरीर पर अमरेश शुक्ला, सतीश शुक्ला, राजेश शुक्ला के ऊपर मारपीट, बलवा, हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।