फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fierce fight between girls in GDA tower Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में लड़कियों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sat, 25 Feb 2023 02:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Feb 2023 02:25 PM IST
सार

जीडीए कांपलेक्स में गुरुवार शाम रेस्टोरेंट में लड़कियों के दोनों गुट में अचानक मारपीट शुरु हो गई। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक लड़की दूसरे के बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए ला रही है। इस दौरान कुछ लड़कियां बीच-बचाव करती हैं तो दूसरी लड़की उसको थप्पड़ मारना शुरू कर देती है।

विज्ञापन
Fierce fight between girls in GDA tower Gorakhpur
जीडीए टॉवर में लड़कियों की लड़ाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के एक कॉलेज की छात्राओं ने गोलघर के एक रेस्त्रां में जमकर मारपीट की। गोलघर के जीडीए कांप्लेक्स के एक रेस्त्रां में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शुक्रवार को एक छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपी और पीड़ित सभी इंटर की नाबालिग छात्राएं हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक छात्रा पर साथ पढ़ने वाली छात्रा अक्सर टिप्पणी कर देती है। कॉलेज में भी दोनों का अक्सर विवाद होता रहता है। बृहस्पतिवार शाम को दोनों छात्राएं अपनी सहेलियों के साथ एक ही रेस्टोरेंट में पहुंच गईं। इसके बाद पुरानी बात पर कहासुनी और फिर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में लड़कियां आपस में मारपीट करती दिखाई पड़ रही हैं। दोनों गुट में 20 मिनट तक जमकर लात-घूसे चले। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे और थप्पड़ मारे। मारपीट की सूचना पर पहुंचे कैंट थाने के सिपाही ने उन्हें अलग करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों गुट की लड़कियां मारपीट पर उतारू थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही के काफी समझाने पर मानीं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस छानबीन कर रही थी कि इसी बीच शुक्रवार की शाम में एक छात्रा कैंट थाने पहुंच गई और तहरीर दे दी। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed