{"_id":"5f449c078ebc3e3cb24d9446","slug":"fertilizer-urea-scam-by-shopkeeper-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने पत्नी तो किसी ने खुद को ही बेच दी नौ-नौ टन यूरिया, नोडल अधिकारी ने की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने पत्नी तो किसी ने खुद को ही बेच दी नौ-नौ टन यूरिया, नोडल अधिकारी ने की पुष्टि
Tue, 25 Aug 2020 10:35 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:35 AM IST
सार
- बेलघाट के ही सचिव ने खुद के साथ एक किसान को बेच दी 9-9 टन यूरिया
- सबसे ज्यादा यूरिया खरीदने वाले 20 से 11 किसान बेलघाट के
विज्ञापन
UREA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कृषि विभाग के अफसर भले ही यूरिया की विक्री में किसी बड़ी गड़बड़ी से इनकार कर रहे हों मगर पड़ताल में जो तथ्य सामने ओ रहे हैं वे चौंकाने वाले हैं। शासन के निर्देश पर विभाग खाद खरीदने वाले 20 बड़े किसानों का सत्यापन कर रहा है।
साथ ही उन 18 विक्रेताओं की भी जांच हो रही है, जिन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में 23 कुंतल यूरिया बिना आधार के बेच दिया। ज्यादातर गड़बड़ी बेलघाट ब्लाक से सामने आ रही है। 20 बड़े खरीददारों में से 11 इसी ब्लाक के हैं।
ब्लाक के एक सहकारी समिति के सचिव प्रेमपाल ने खुद नौ टन यूरिया के साथ ही एक अन्य किसान विकास यादव को भी नौ टन यूरिया बेच दी, जबकि दोनों की खेती उतनी नहीं कि उन्हें इतनी बड़ी मात्रा में यूरिया की जरूरत हो। इसकी पुष्टि शासन की तरफ से भेजे गए नोडल अफसर ने भी की है।
विज्ञापन
इसी ब्लाक के एक सचिव कृष्ण मणि शुक्ला ने अपने ही परिवार के इंदू शुक्ला, आशीष आदि के नाम 60 टन से अधिक यूरिया बेच दी, जबकि इनके पास जितनी खेती है उसका काम 15 से 20 बोरे में हो जाता। वहीं गोला के खाद विक्रेता ने अपनी ही पत्नी के नाम नौ टन यूरिया बेच दी।