फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fellow teacher beaten up in school premises suspended

गोरखपुर: साथी शिक्षक को स्कूल परिसर में पीटा, निलंबित

Thu, 17 Mar 2022 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Mar 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
Fellow teacher beaten up in school premises suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सूबेदारनगर में एक साथी शिक्षक की पिटाई करने के आरोपित शिक्षक को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया। वहीं, मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए नगर शिक्षाधिकारी नरेंद्र सिंह व खंड शिक्षाधिकारी बांसगांव को जांच अधिकारी नामित किया है।

विज्ञापन


खंड शिक्षाधिकारी बड़हलगंज ने मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय सूबेदारनगर का निरीक्षण किया था। सहायक अध्यापक देवेंद्र प्रताप यादव गैरहाजिर मिले थे। बुधवार को स्कूल खुलने पर देवेंद्र प्रताप यादव ने खंड शिक्षाधिकारी के निरीक्षण के लिए विद्यालय के साथी सहायक अध्यापक मानवेंद्र सोनकर को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें पीट दिया।
विज्ञापन


हमले में मानवेंद्र के चेहरे पर चोट पहुंची। उनकी उंगली फट गई। जानकारी मिलने पर बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी से इस मामले की रिपोर्ट तलब की। रिपोर्ट के आधार पर सहायक अध्यापक देवेंद्र प्रताप यादव को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो शिक्षिकाओं का वेतन बाधित

बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित चल रहीं दो शिक्षिकाओं का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बड़हलगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय परिसया की सहायक अध्यापक निहारिका उपाध्याय आठ मार्च और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा खुर्द की सहायक अध्यापक रूहला मुजफ्फर चार मार्च से अब तक बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट पर दोनों शिक्षिकाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed