{"_id":"678206943f9b79bc2b094c0e","slug":"fci-gorakhpur-won-6-0-in-the-hockey-tournament-under-gorakhpur-mahotsav-2025-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : FCI गोरखपुर ने एकतरफा मुकाबले में रीजनल स्टेडियम को 6-0 से हराया, चल रही है जिला स्तरीय प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : FCI गोरखपुर ने एकतरफा मुकाबले में रीजनल स्टेडियम को 6-0 से हराया, चल रही है जिला स्तरीय प्रतियोगिता
Sat, 11 Jan 2025 11:20 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:20 AM IST
सार
Gorakhpur Mahotsav 2025: गोरखपुर महोत्सव के तहत जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता, दिव्यांगजन ट्राई साइकिल रेस, जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता, बालक वर्ग फ्लोर एक्सरसाइज, जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, बॉक्सिंग प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
विज्ञापन
हॉकी टूर्नामेंट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत चल रही जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को एफसीआई गोरखपुर ने एकतरफा मुकाबले में रीजनल स्टेडियम को 6-0 से हरा दिया। दूसरे मैच में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्लू ने कंपोजिट माध्यमिक विद्यालय को 1-0 से, तीसरे में रीजनल स्टेडियम रेड ने परमा देवी स्कूल को 3-0 और चौथे मैच में मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल ने आरबीएस पब्लिक स्कूल को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
दिव्यांगजन ट्राई साइकिल रेस में 26 प्रतिभागियों शामिल हुए। इसमें राकेश कुमार प्रथम, रामनिवास द्वितीय और सोनू मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में 75 बालिका एवं 96 बालकों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग बैलेसिंग बीम में अवधि जैन, कृष्णा माधव और प्रज्ञा कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। अनइवन बार में अंशिका गुप्ता, आराध्या सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टेबल वॉल्ट में तनु यादव प्रथम, श्रृष्टि सैनी द्वितीय और अरवी जैन तृतीय स्थान पर रहीं। फ्लोर एक्सरसाइज में अंशिका सिंह, वैष्णवी श्रीवास्तव और कुमकुम सहानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग फ्लोर एक्सरसाइज में आयुष कश्यप प्रथम, शिष्यराज द्वितीय और सुजीत तृतीय स्थान पर रहे। पॉमेल हॉर्स में अंकुर यादव, पैरलल बार्स में शिवम यादव, रोमन रिंग में गांगुली शर्मा और टेबल वाॅल्ट में केशव गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे।
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग के पहले मैच में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम बी ने कुसुम इंटर काॅलेज को 20-02 से हराया। दूसरे मैच में सरस्वती इंटर काॅलेज ने पूर्वांचल पब्लिक स्कूल को 25-03, तीसरे में एडी स्कूल ने डॉन बास्को को 34-21, चौथे मैच में विजय लक्ष्मी क्लब ने सम्राट क्लब को 26-10 से हराया।
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग के पहले मैच में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम बी ने कुसुम इंटर काॅलेज को 20-02 से हराया। दूसरे मैच में सरस्वती इंटर काॅलेज ने पूर्वांचल पब्लिक स्कूल को 25-03, तीसरे में एडी स्कूल ने डॉन बास्को को 34-21, चौथे मैच में विजय लक्ष्मी क्लब ने सम्राट क्लब को 26-10 से हराया।
कबड्डी प्रतियोगिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बालक वर्ग में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने बीबीएस को 24-08 से, कौड़ीराम ने गायत्री नगर को 31-22, महात्मा गांधी इंटर काॅलेज ने विक्टोरिया बाईपास को 19-02, महाराणा प्रताप माल्हनपुर ने भगत सिंह इंटर काॅलेज को 29-05, शांंति इंटरनेशनल स्कूल ने पूर्वांचल पब्लिक स्कूल को 21-10, महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज रेड ने राप्ती क्लब गोरखपुर को 27-09, महात्मा गांधी क्लब ने महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज ब्लू को 26-24 से हराया।
जिला स्तरीय बालक बाॅक्सिंग प्रतियोगिता के 24-26 किलो ग्राम में सिद्धार्थ कुमार, 38-40 में अभय पासवान, 44-46 किलो ग्राम में प्रतीक सिंह, 46-48 में ईशांत यादव, 48-50 में आदित्य कुमार, 50-52 में संकृष्णा ओझा, 52-56 किलोग्राम में अंश पांडेय प्रथम स्थान पर रहे।
जिला स्तरीय बालक बाॅक्सिंग प्रतियोगिता के 24-26 किलो ग्राम में सिद्धार्थ कुमार, 38-40 में अभय पासवान, 44-46 किलो ग्राम में प्रतीक सिंह, 46-48 में ईशांत यादव, 48-50 में आदित्य कुमार, 50-52 में संकृष्णा ओझा, 52-56 किलोग्राम में अंश पांडेय प्रथम स्थान पर रहे।