फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Faults persisted throughout the night in areas connected to the Shahpur and Taramandal substations.

Gorakhpur News: रात में फॉल्ट और दिन में बिजली कटौती ने झेलाया

Tue, 14 Jul 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Faults persisted throughout the night in areas connected to the Shahpur and Taramandal substations.
गोरखपुर। रविवार देर शाम शुरू हुई बारिश के बाद महानगर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। शाहपुर और तारामंडल उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में पूरी रात फॉल्ट, लो वोल्टेज और उतार-चढ़ाव की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

सोमवार को गोलघर फीडर से जुड़े एक हजार से अधिक घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली घंटों बाधित रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े करीब 1500 परिवारों की बिजली रविवार रात करीब 10 बजे गुल हो गई, जो आधी रात के बाद बहाल हुई। हालांकि पूरी रात बिजली में अस्थिरता रही। इससे कई घरों में उपकरण खराब हो गए। इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो सके और सुबह छह बजे के बाद ही स्थिति सामान्य हुई। सहायक अभियंता वीके जायसवाल ने बताया कि बारिश के कारण उपकेंद्र के लगभग सभी फीडरों में तकनीकी दिक्कतें आईं थीं। उधर, तारामंडल उपकेंद्र के नहर रोड फीडर से जुड़े करीब एक हजार घरों की बिजली रात एक बजे चली गई और ढाई बजे बहाल हुई।
विज्ञापन

अवर अभियंता इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि फॉल्ट को ठीक कर चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed