फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fault in 33 kVA incoming line; power outage in over 8,000 homes.

Gorakhpur News: 33 केवीए इनकमिंग लाइन में खराबी आठ हजार से ज्यादा घरों में बिजली गुल

Sun, 06 Sep 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Fault in 33 kVA incoming line; power outage in over 8,000 homes.
गोरखपुर। वर्षा के बीच नमी के कारण मेडिकल कॉलेज ओल्ड उपकेंद्र शनिवार पूर्वांह्न करीब 11 बजे बंद हो गया। इससे आठ हजार से ज्यादा घरों की बिजली आपूर्ति नौ घंटे गुल रही। इस उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही महानगर के पांच फीडरों को भी बिजली दी जाती है। बिजली न रहने से उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

कई इलाकों में बिजली के साथ पानी की समस्या भी बनी रही। मेडिकल कॉलेज ओल्ड उपकेंद्र से महानगर के मोगलहा, खजांची, रेल विहार प्रथम, चरगांवा, सेठी फ्लोर मिल और जेमिनी अपार्टमेंट को बिजली दी जाती है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के सेमरा शहर, सेमरा देहात और पतरा फीडरों को भी बिजली मिलती है। बिजली निगम की ओर से सूचना दी गई थी कि अनुरक्षण कार्य के कारण शनिवार को मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र से जुड़े खजांची, चरगांवा, जेमिनी, सीआरसी और सेठी फ्लोर मिल फीडर दोपहर 12 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि सुबह पूर्वांह्न 11 बजे ही संबंधित इलाकों की बिजली कट गई। उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि अधिकतम तीन बजे तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी लेकिन बिजली नहीं आई। इसके बाद परेशान उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन करना शुरू किया।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रथम खंड के अधीक्षण अभियंता केके राठौर ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे दिक्कत आई थी। शाम चार बजे के बीच करीब एक घंटे के आसपास बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बाकी समय बिजली आपूर्ति ठीक चली। मानबेला उपकेंद्र क्षेत्र में भी बिजली बहाल होने के बाद बार-बार कटौती होती रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed