फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   father traped in Lockdown then Daughter makes Masks for Food in Maharajganj

बेटी के लिए दूल्हा देखने गए पिता लॉकडाउन में फंसे, अब ऐसे चल रहा घर का खर्च

Fri, 17 Apr 2020 02:02 PM IST
vivek shukla दिनेश चंद पांडेय, महराजगंज (घुघली)।
दिनेश चंद पांडेय, महराजगंज (घुघली)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Apr 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
father traped in Lockdown then Daughter makes Masks for Food in Maharajganj
मास्क बनाती सोनी। - फोटो : अमर उजाला।

बिटिया के लिए वर देखने मध्य प्रदेश के नागदा पहुंचे भुवनी के हफीजुल्लाह करीब 25 दिनों से वहीं फंसे हुए हैं। घर का खर्च बिटिया सोनी मास्क बनाकर चला रही है। हफीजुल्लाह कपड़े की सिलाई करते हैं लेकिन उसके चले जाने के बाद दुकान बंद हो गई और परिवार के सामने खर्च चलाने का संकट पैदा हो गया। जिसके बाद बिटिया सोनी शाहीन ने यह जिम्मेदारी उठाई है।

विज्ञापन


भुवनी गांव के रहने वाले हफीजुल्लाह पड़ोसी गांव के खानपुर के मिश्रौली टोला में बिटिया की शादी पक्की की है। लड़के वाले मध्य प्रदेश के नागदा के उज्जैन जिला में रहते हैं। वहां की गृहस्थी और लड़के को देखने के लिए हफीजुलाह 22 मार्च को ही नागदा पहुंचे।
विज्ञापन


उसके बाद ही देश में कोरोना महामारी घोषित कर पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया। हफीजुल्लाह वहीं फंस गए। जैसे-जैसे दिन बीतते गए, समस्या बढ़ती गई। फलस्वरूप एक सप्ताह बाद घर रखी हुई रकम खर्च हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में बड़ी बेटी होने का निभाया फर्ज

घर में सबसे बड़ी होने के कारण सोनी ने खुद कुछ करने की ठान ली। सोनी ने बताया कि लॉकडाउन के एक सप्ताह बाद प्रशासन ने मास्क लगाने की कड़ाई की। जिससे मास्क की मांग बढ़ने लगी।

पहले दिन चार या पाच मास्क बनाया और भाई ने उसे सस्ते दामों पर बेचा तो कुछ पैसे आसानी से आ गए। अब इस काम में दस साल का भाई भी मदद करता है। पहले दिन के बाद अब प्रतिदिन 50 मास्क तैयार हो जाता है।

करीब प्रत्येक दिन 20 मास्क की बिक्री हो जाती है। एक मास्क को 15 रुपये में बेचा जाता है। अगर कोई जरूरतमंद आ जाता है तो उसे मुफ्त में भी दिया जाता है।

भुवनी गांव के ग्राम प्रधान वकील उपाध्याय ने बताया कि सोनी द्वारा बनाए मास्क की मांग ज्यादा है। उससे मिली रकम से उसका घर चलता है। साथ ही मास्क पहनकर लोग सुरक्षित भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed