फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   father killed and son injured in road accident at Maharajganj

महराजगंज: सड़क हादसें में पिता की दर्दनाक मौत, बेटे की हालत गंभीर

Mon, 26 Apr 2021 09:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Apr 2021 09:42 AM IST
सार

घायल बेटे को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र निचलौल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत नाजुक देख इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
father killed and son injured in road accident at Maharajganj
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के कलनही खुर्द गांव के निकट जंगल में सोमवार की सुबह करीब पांच बजे पशुओं का चारा लेने जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिससे ट्रैक्टर पर सवार पिता की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


हादसे का भनक लगते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल बेटे को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र निचलौल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत नाजुक देख इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कलनही खुर्द गांव निवासी नरेंद्र यादव (50) बेटे मानवेंद्र यादव (30) के साथ अपनी निजी ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव के पूरब दिशा स्थित खेत में रखा पशुओं की चारा लेने जा रहे थे। अभी वह गांव से कुछ दूर बाहर जंगल के बीच में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। जिससे नरेंद्र यादव की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बेटा मानवेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर मृतक नरेंद्र चला रहे थे। वही नरेंद्र की मौत और मानवेंद्र की घायल होने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।


नरेंद्र की पत्नी मीरा रो-रोकर बेसुध हो जा रही थी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि मामलें की जानकारी मिली है। संबंधित थाने की पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed