{"_id":"5f98188d7bb6876d32388a67","slug":"farmer-killed-in-road-accident-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: ट्रक की चपेट में आने से किसान की मौत, सूचना मिलते ही घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: ट्रक की चपेट में आने से किसान की मौत, सूचना मिलते ही घर में मचा कोहराम
Tue, 27 Oct 2020 06:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले के रुद्रपुर के सेमरौना गांव के निकट नकईल मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। वह बैंक से रुपये निकालकर पैदल अपने गांव जा रहे थे। घटना मंगलवार को शाम चार बजे की है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
डाला गांव के रहने वाले विजय चंद यादव (55) खेती करते हैं। वह सोमवार को खाद-बीज लेने के लिए बैंक से रुपये निकालने रुद्रपुर गए थे। शाम चार बजे रुपये लेकर पैदल घर लौट रहे थे। पीछे से आ रहे मछली लदे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक का पिछला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
इस कारण घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर किसान के परिवार में कोहराम मच गया। विजय की पत्नी इसरावती देवी दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। उनके दो पुत्रों में बड़े बेटे अंगद यादव की शादी तय थी। वही दूसरा बेटा मुलायम यादव अभी नाबालिग है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक की लापरवाही से किसान की जान गई। वह एकल मार्ग पर तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
कोतवाल अरुण कुमार मौर्य ने कहा कि ट्रक चालक की तलाश हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।