{"_id":"62614811bfe48e051d298f27","slug":"family-members-were-busy-in-preparations-for-daughter-wedding-old-enmity-attacked-six-people-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे थे परिजन, पुरानी रंजिश में हुआ हमला, छह लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे थे परिजन, पुरानी रंजिश में हुआ हमला, छह लोग गंभीर रूप से घायल
Thu, 21 Apr 2022 05:33 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 21 Apr 2022 05:33 PM IST
सार
सभी घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के टिकुलहिया गांव में गुरुवार की शाम करीब तीन बजे बेटी की बरात के तैयारी में जुटे परिजनों पर कुछ मनबढ़ों ने पुरानी रंजिश में गोलबंद होकर अचानक ईंट और डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान छह लोग गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। उसके बाद मौके से मनबढ़ फरार हो गए। सभी घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांव टिकुलहिया के टोंगरी निवासी पारसनाथ की बेटियां की बरात को लेकर सभी परिजन तैयारी में जुटे थे। वहीं, बरात के लिए टिकुलहिया स्थित एक दुकान पर आवश्यक समान लेने गए पारसनाथ के छोटे भाई कन्हैयालाल को मनबढ़ों ने घेर कहासुनी करने लगे। जिसकी सूचना पाकर टोंगरी टोले के कुछ और लोग मौके पर आ पहुंचे। इसी बीच हाथों में ईंट और डंडा लिए मनबढ़ों ने आक्रोशित होकर उन लोगों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इस दौरान मनबढ़ों ने राधेश्याम (42) राजकिशोर (30) नंदकिशोर (22) कन्हैयालाल (32) दुर्विजय (19) और रज्जाक (18) सहित छह लोगों को बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। जबकि अस्पताल में राधेश्याम की हालत नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन