फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fake certificate of D-Pharma made for 2.5 lakhs accused arrested

गोरखपुर: ढाई लाख में बना दिया डी-फार्मा का फर्जी सर्टिफिकेट, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Nov 2022 12:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Nov 2022 12:24 PM IST
सार

आरोपी गांधी गली व बशारतपुर में फोकस हैविट कंसलटेंसी फर्म चलाता है। संदीप 2020 में डी फार्मा में दाखिला लेना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात कंसलटेंसी चलाने वाले आशीष से हुई। आशीष ने कहा कि वह उसका दाखिला करा देगा। इसके लिए उसने कई बार में 2.5 लाख रुपये ले लिए और कहा कि दाखिला हो गया है। पढ़ने नहीं जाना होगा।

विज्ञापन
Fake certificate of D-Pharma made for 2.5 lakhs accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ढाई लाख रुपये लेकर मध्यप्रदेश के विवेकानंद यूनिवर्सिटी का फर्जी डी फार्मा सर्टिफिकेट बनाकर बेचने के आरोपी को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। आरोपी के मददगारों के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान बस्ती जिले के कोतवाली इलाके के भदेश्वरनाथ निवासी आशीष पुरी के रूप में हुई। वह गोरखपुर के पादरी बाजार में किराये के मकान में रहता है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि आरोपी गांधी गली व बशारतपुर में फोकस हैविट कंसलटेंसी फर्म चलाता है। संदीप 2020 में डी फार्मा में दाखिला लेना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात कंसलटेंसी चलाने वाले आशीष से हुई। आशीष ने कहा कि वह उसका दाखिला करा देगा। इसके लिए उसने कई बार में 2.5 लाख रुपये ले लिए और कहा कि दाखिला हो गया है। पढ़ने नहीं जाना होगा बस उसे परीक्षा देने जाना होगा। इस बीच कोरोना काल आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना में आशीष ने बताया कि अब परीक्षा भी नहीं होगी। सीधे मार्कशीट व प्रमाणपत्र मिलेगा। नवंबर 2020 को आशीष ने पीड़ित संदीप को सत्र 2018-19 का प्रमाणपत्र व मार्कशीट दे दिया, जबकि पहली बार उसकी बात 202 में हुई थी। संदेह हुआ तो संदीप मध्यप्रदेश के सागर यूनिवर्सिटी पहुंचा।

 
 पता चला कि डिग्री वहां की नहीं है, यह फर्जी है। जिसके बाद संदीप ने पैसा मांगा तो आशीष व उसके भाई आदित्य ने धमकी दी। तब जाकर उसने शाहपुर थाने में अप्रैल 2022 में केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी। सोमवार को आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed