{"_id":"60279152ec99de5c8e650869","slug":"fake-block-chief-reservation-list-went-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख की आरक्षण सूची सोशल मीडिया पर हुई वायरल, पूरी तरह से है फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख की आरक्षण सूची सोशल मीडिया पर हुई वायरल, पूरी तरह से है फर्जी
Sat, 13 Feb 2021 02:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में शुक्रवार की देर शाम से सोशल मीडिया पर ब्लॉक प्रमुख के आरक्षण संबंधी सूची तेजी से वायरल हो रही है, यह पूरी से फर्जी है। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शासन स्तर से ब्लॉक वार ब्लॉक प्रमुख पद के आरक्षण से संबंधित कोई आदेश नहीं जारी हुआ है।
विज्ञापन
सिर्फ यह तय हुआ है कि जिले में ब्लॉक प्रमुख के कितने पद किस जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। उन्होंने बताया कि कौन से ब्लॉक में किस जाती वर्ग के लिए ब्लॉक प्रमुख का पद आरक्षित रहेगा इसका निर्धारण जिले स्तर से होगा।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार की देर शाम एक पत्र तेजी से वायरल हुआ, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के ब्लॉक प्रमुख का पद किस जाती वर्ग के लिए तय किया गया है, उसकी जानकारी दर्ज थी। इस पत्र के वायरल होते ही ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी करने वालों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
इसके बाद तो जिले से लेकर शासन स्तर के अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। हर कोई इस पत्र की सच्चाई को लेकर सवाल पूछ रहा था। देर रात तक कहीं से इस पत्र को लेकर स्थिति नहीं साफ हो सकी। सुबह तक मामला गर्मा ने के बाद जिम्मेदारों ने स्थिति स्पष्ट की।
गोरखपुर के डीपीआरओ ने बताया कि अभी ऐसा कुछ भी निर्धारण नही हुआ है कि किस ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख का पद किस जाति वर्ग के लिए निर्धारित है। इसका निर्धारण जिले स्तर से होगा। इसकी प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगा। आरक्षण तय होने के बाद फिर आपत्ति मांगी जाएगी। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद फाइनल सूची जारी होगी।