{"_id":"6440d5494552b23ec70e6b05","slug":"fake-appointment-letter-handed-over-for-job-in-aiims-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एम्स में नौकरी के लिए थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एम्स में नौकरी के लिए थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, पुलिस ने दर्ज किया केस
Thu, 20 Apr 2023 11:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो पीपीगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो पीपीगंज (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:31 AM IST
सार
पीपीगंज निवासी वीरेंद्र व दुर्गेश सहित छह युवकों ने दिए तहरीर में लिखा है कि कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के राखुखोर निवासी रहमान ने एम्स में नौकरी लगवाने के नाम पर अपने खाते में लाखों रुपये मंगवा लिए।रुपये लेने के कुछ दिनों बाद पीड़ित को रहमान ने एम्स में अलग-अलग पदों का फर्जी जॉइनिंग लेटर थमा दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स में युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर फिर जालसाजी का मामला सामने आया है। पीपीगंज पुलिस तहरीर के आधार पर जालसाजी व धमकी देने का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पीपीगंज निवासी वीरेंद्र व दुर्गेश सहित छह युवकों ने दिए तहरीर में लिखा है कि कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के राखुखोर निवासी रहमान ने एम्स में नौकरी लगवाने के नाम पर अपने खाते में लाखों रुपये मंगवा लिए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सुबह सात बजे ही दोपहर के 12 बजे जैसी धूप का ताप, बरस रही आग
विज्ञापन
रुपये लेने के कुछ दिनों बाद पीड़ित को रहमान ने एम्स में अलग-अलग पदों का फर्जी जॉइनिंग लेटर थमा दिया। जब लेटर लेकर पहुंचे तो जॉइनिंग लेटर फर्जी बताया। ठगी का पता चलने पर पीड़ितों ने रहमान से पैसा वापस मांगा तो रहमान ने रुपया देने के बजाय सभी लोगों से गाली गलौज की विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।
साथ ही रहमान ने कहा कि अब कभी पैसे वापस मांगे तो फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा। पीपीगंज थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा नौकरी के नाम पर ठगी की शिकायत मिली है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन