फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fair special train will run between Gorakhpur to Ayodhya from today to april 11

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: आज से 11 अप्रैल तक गोरखपुर से अयोध्या के बीच चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sat, 02 Apr 2022 03:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Apr 2022 03:15 PM IST
सार

मनकापुर से अयोध्या के बीच दो जोड़ी तथा गोंडा-तुलसीपुर-गोंडा के बीच एक जोड़ी मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मेला स्पेशल ट्रेनें छोटे-बड़े सभी स्टेशनों पर रुकते हुए चलेंगी।

विज्ञापन
Fair special train will run between Gorakhpur to Ayodhya from today to april 11
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

रामनवमी पर्व पर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने दो से 11 अप्रैल तक गोरखपुर से अयोध्या कैंट के बीच 05069/05070 नंबर की एक जोड़ी अनारक्षित (पैसेंजर ट्रेन) मेला स्पेशल चलाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इसके अलावा मनकापुर से अयोध्या के बीच दो जोड़ी तथा गोंडा-तुलसीपुर-गोंडा के बीच एक जोड़ी मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मेला स्पेशल ट्रेनें छोटे-बड़े सभी स्टेशनों पर रुकते हुए चलेंगी।
विज्ञापन


05069 नंबर की गोरखपुर-अयोध्या कैंट अनारक्षित मेला स्पेशल गोरखपुर से सुबह 07:00 बजे प्रस्थान कर दोपहर बाद 01:50 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
05070 नंबर की अयोध्या कैंट-गोरखपुर अनारक्षित मेला स्पेशल अयोध्या कैंट से दोपहर बाद 02:40 बजे प्रस्थान कर रात 08:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

 

जम्मूतवी समेत सात जोड़ी ट्रेनें निरस्त

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के नेरी-सीतापुर सिटी स्टेशनों के बीच ब्लॉक लिए जाने के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।

निरस्तीकरण
बापूधाम मोतिहारी से पांच एवं 10 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
आनंद विहार टर्मिनस से चार एवं 9 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
बरौनी से 10 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
जम्मूतवी से 08 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
सहरसा से 06 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 15529 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
आनन्द विहार टर्मिनस से 07 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 15530 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
दरभंगा से 02, 04, 07 एवं 09 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
अमृतसर से 04, 06, 09 एवं 11 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
सहरसा से 03 एवं 10 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
अमृतसर से 04 एवं 11 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
दरभंगा से 09 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 22551 दरभंगा-जलन्धर सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
जालन्धर सिटी से 10 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 22552 जलन्धर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
न्यू जलपाईगुड़ी से 08 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल निरस्त रहेगी।
अमृतसर से 06 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed