{"_id":"610a1bd3cee0425a2b1ec718","slug":"factory-worker-died-after-falling-from-crane-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: फैक्ट्री में कार्यरत कर्मी की क्रेन से गिरकर मौत, परिजनों का गेट पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: फैक्ट्री में कार्यरत कर्मी की क्रेन से गिरकर मौत, परिजनों का गेट पर हंगामा
Wed, 04 Aug 2021 10:17 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:17 AM IST
सार
परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री गेट पर हंगामा किया।
विज्ञापन
घटनात्मक स्थल पर पूछताछ करती पुलिस व मृतक की फाइल फोटो।।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीडा सेक्टर 23 में स्थित फैक्ट्री में कार्य कर रहे एक कर्मचारी की क्रेन से गिरने के कारण बुधवार को मौत हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री गेट पर हंगामा किया। मजदूर की मौत सुनकर क्षेत्रीय विधायक शीतल पांडेय एवं पूर्व विधायक यशपाल रावत ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, सिकरीगंज थाना क्षेत्र के सतहरा मोहन निवासी 34 वर्षीय जयहिंद यादव पुत्र लालबचन यादव गीडा सेक्टर 23 स्थित एक फैक्ट्री में पिछले दस वर्षों से क्रेन चलाने का कार्य करता था। बीती रात करीब दो बजे अचानक क्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजन फैक्ट्री गेट पर पहुंचकर प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
मृतक की पत्नी सरिता एवं तीन नाबालिग बच्चों सत्यम (12), रुबिका एवं रितिका का रो- रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ब्रिज मोहन शुक्ल ने प्रबंधन से बात हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।