फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Facebook friendship turns into love now marriage is denied at Deoria

फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली, अब शादी से हो रहा इनकार, ये है पूरा मामला

Mon, 27 Jan 2020 05:23 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: विजय जैन Updated Mon, 27 Jan 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Facebook friendship turns into love now marriage is denied at Deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुंबई से शादी के लिए युवक और उसके परिजन देवरिया पहुंचे तो लड़की के घर वालों ने इनकार कर दिया। इसको लेकर दोनों परिवार के बीच विवाद हो गया और युवक पक्ष के लोगों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से किया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


देवरिया के लकड़ी हट्टा की रहने वाली एक युवती से फेसबुक के जरिए मुम्बई कल्यान ईस्ट निवासी मोहम्मद फुरकान से हुई। दोनों के बीच बातचीत काफी दिनों से मोबाइल पर हो रहा था। इसकी जानकारी जब घर वालों को हुई तो परिवार के सदस्यों ने वार्ता के बाद दोनों की शादी कराने को राजी हुए।
विज्ञापन


युवती के घर वाले युवक के परिवार वालों को शादी के लिए देवरिया दो दिन पूर्व बुला लिया। युवक अपने पिता और भाई, भाभी के साथ आया। अब युवती के घर वाले शादी करने से इन्कार कर रहे है। युवक पक्ष के लोगों ने दबाव बनाया तो शादी की तारीख बढ़ाने की जिद पर अड़ गए, जबकि युवती शादी के लिए राजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर दोनों परिवार के बीच कहासुनी सोमवार को होने लगी। युवती को घर वाले उसकी पिटाई करने लगे और अफरा-तफरी मच गई। दोपहर में युवक अपने घर वालों के साथ कोतवाली पहुंचा और शिकायत किया। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed