फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eyewitness spoke after the incident in Barwar village of Gida area

Gorakhpur News: पापा दही में कुछ मिला रहे थे, मैंने खाने से मना किया लेकिन दोनों नहीं माने

Sat, 06 Jun 2026 03:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
Eyewitness spoke after the incident in Barwar village of Gida area
- आरोपी की बड़ी बेटी ने खुद को कमरे में कर लिया था बंद
विज्ञापन



गोरखपुर। गीडा इलाके के बरवार गांव में हुई घटना को आरोपी की बड़ी बेटी ने सामने से देखा। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसके सामने पिता दही में कुछ मिला रहे थे। उसने भाई-बहन से मना किया कि उसे न खाएं लेकिन दोनों नहीं माने।
दरअसल, आरोपी सत्यम ऑटो चलाता है। उसकी पत्नी संजू शहर के बेतियाहाता स्थित एक मार्ट में काम करती है। वह सुबह उसे छोड़ने आया था। पत्नी ने बताया कि उसे लगा कि वह रोज की तरह छोड़ने के बाद काम पर चला जाएगा लेकिन पता नहीं वह घर क्यों गए? बताया जा रहा है कि वह रास्ते में किसी दुकान से सल्फास लेकर घर पहुंचा।
विज्ञापन

बेटी प्रज्ञा ने बताया कि शाम के समय जब पिता घर में आए तो उसने देखा, वह दही में कुछ मिला रहे थे। मुझे कुछ गड़बड़ लगा तो कमरे में खुद को बंद कर लिया। इसके बाद वह प्राची और अक्षत को लेकर दूसरे कमरे में गए। वह दोनों को दही खिलाने लगे। उसने दोनों को मना किया लेकिन वह नहीं माने और दही खा लिए। इसके बाद वह दोनों बेड पर पड़े थे और पिता बाहर आकर सोफे पर बैठ गए। बाद में जब वह खिड़की से चिल्लाने लगी तो पड़ोस के लोग और दादा-दादी आए। इसके बाद उन्हें लेकर अस्पताल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी कर चुका है मारपीट
पत्नी संजू ने बताया कि सत्यम का पिछले कुछ साल से मानसिक रोग का इलाज चल रहा है। वह कुछ समय पहले बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में भर्ती भी था। बताया कि पहले भी कई बार वह आक्रामक हो चुका था। अक्सर वह गुस्से में आकर अजीब हरकतें करता था। संजू ही परिवार संभालती है। बताया जा रहा है कि उसने कई बार पत्नी से भी मारपीट की है। इसी से परेशान होकर माता-पिता गांव में ही अपने दूसरे मकान में रहते हैं। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने जहर दिया है लेकिन कारण पूछने पर वह कुछ नहीं बोल रहा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed