फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Extorted money from student at knife point extortion case registered

Gorakhpur: छात्र से चाकू की नोक पर वसूले रुपये, रंगदारी का केस दर्ज

Tue, 28 Nov 2023 02:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Nov 2023 02:26 PM IST
विज्ञापन
Extorted money from student at knife point extortion case registered
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
 गोरखनाथ थाना क्षेत्र में एक छात्र से दस हजार रुपये रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नौवीं के छात्र को चाकू दिखाकर युवक ने अपने खाते में दस हजार रुपये मंगवा लिए। बैंक खाते में रुपये कम होने पर मां के पूछने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मां ने थाने में तहरीर दी। पुलिस रामनगर चौराहा निवासी अंशु जायसवाल पर रंगदारी की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गोरखनाथ थाने में दी तहरीर में महिला ने लिखा है कि उनका बेटा नौवीं कक्षा में पढ़ता है। 20 नवंबर को वह मोहल्ले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। वहां पहले से मौजूद अंशु ने बेटे से रुपये मांगे।
विज्ञापन


अंशु के मना करने पर आरोपी उसे किनारे ले गया और फिर उसके गर्दन पर चाकू लगा दिया। धमकाया कि यदि रुपये नहीं दिए तो हत्या कर दूंगा। डरकर बेटे ने अपने खाते से दस हजार रुपये उसके खाते में पेटीएम से ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी मां को 23 नवंबर को हुई। तहरीर के आधार पर रंगदारी का केस दर्ज करके पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी पहले भी ई-रिक्शा चोरी के मामले में जेल जा चुका है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed