{"_id":"62ac1183e1c3f42b0766e681","slug":"extended-operation-of-hyderabad-gorakhpur-superfast-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway Update: हैदराबाद-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बढ़ाया गया संचालन, कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कई का मार्ग बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway Update: हैदराबाद-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बढ़ाया गया संचालन, कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कई का मार्ग बदला
Fri, 17 Jun 2022 11:01 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:01 AM IST
सार
02575 हैदराबाद-गोरखपुर सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी एक जुलाई से 26 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी। 02576 गोरखपुर-हैदराबाद सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी तीन जुलाई से 28 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
विस्तार
रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व से चलाई जा रही 02575/02576 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी की संचालन अवधि में विस्तार किया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
02575 हैदराबाद-गोरखपुर सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी एक जुलाई से 26 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी। 02576 गोरखपुर-हैदराबाद सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी तीन जुलाई से 28 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी।
विज्ञापन
कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कई का मार्ग बदला
रेलवे प्रशासन ने पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में नान इंटरलॉक किए जाने की वजह से गोरखपुर नरकटियागंज सहित कई ट्रेनों को निरस्त, शार्ट टर्मिनेशन और मार्ग परिवर्तन किया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
निरस्तीकरण
- गोरखपुर से 25 से 29 जून तक चलने वाली 05096 गोरखपुर-नरकटियागंज विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- नरकटियागंज से 25 से 29 जून तक चलने वाली 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
- गोरखपुर से 27 से 29 जून तक चलने वाली 05450 गोरखपुर-नरकटियागंज विशेष गाड़ी नरकटियागंज के स्थान पर भैरोगंज में शार्ट टर्मिनेट होगी।
- नरकटियागंज से 27 से 29 जून तक चलने वाली 05449 नरकटियागंज-गोरखपुर विशेष गाड़ी नरकटियागंज के स्थान पर भैरोगंज से चलाई जाएगी।
Trending Videos
मार्ग परिवर्तन
- मुजफ्फरपुर से 27 से 29 जून तक चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- बरौनी से 27 से 29 जून तक चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- बांद्रा टर्मिनस से 25 से 27 जून तक चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- भागलपुर से 27 जून को चलने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- मुजफ्फरपुर से 27 जून को चलने वाली 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। मुजफ्फरपुर से 27 एवं 29 जून को चलने वाली 12537 मुजफ्फरपुर-बनारस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- बनारस से 27 एवं 29 जून तक चलने वाली 12538 बनारस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
रि-शिड्यूलिंग
- रक्सौल से 25, 27 एवं 28 जून को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस 120 मिनट पुर्ननिर्धारित कर चलाई जाएगी।
- रक्सौल से 29 जून को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस 60 मिनट पुर्ननिर्धारित कर चलाई जाएगी।
- बापूधाम मोतिहारी से 28 जून को चलने वाली 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनस 60 मिनट पुर्ननिर्धारित कर चलाई जाएगी।
रेग्यूलेशन
- रक्सौल से 20, 23, 24 एवं 26 जून को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस बेतिया से नरकटियागंज के मध्य 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- आनंद विहार टर्मिनस से 26 से 28 जून तक चलने वाली 15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस पनियहवा से भैरोगंज के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- कामाख्या से 19 जून को चलने वाली 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस रक्सौल से नरकटियागंज के मध्य 100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- गुवाहाटी से 22 जून को चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस सगौली से नरकटियागंज के मध्य 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- बरौनी से 25 जून को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बेतिया से नरकटियागंज के मध्य 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- गांधीधाम बीजी से 19 एवं 26 को चलने वाली 09451 गांधीधाम बीजी-भागलपुर विशेष गाड़ी बाल्मिीकीनगर से भैरोगंज के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।