{"_id":"633bf1d39c40db593865f6ea","slug":"excited-shopkeepers-preparing-for-diwali-and-chhath-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीपावली और छठ की तैयारी शुरू: खत्म हुआ इंतजार, त्योहार में गुलजार हुए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली और छठ की तैयारी शुरू: खत्म हुआ इंतजार, त्योहार में गुलजार हुए बाजार
Tue, 04 Oct 2022 02:11 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 04 Oct 2022 02:11 PM IST
सार
नवरात्रि से पहले श्राद्ध होने के कारण ज्वेलरी और कपड़े आदि खरीदने के लिए लोग बाजार में नहीं पहुंच रहे थे। अब दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदारों का कहना है कि नवरात्रि में आभूषण खरीदना शुभ भी माना जाता है। इसलिए लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सजा गोरखपुर बाजार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारों के करीब आते ही बाजार में फिर से रौनक लौट आई है। ऑटोमोबाइल, किराना, फल, कपड़ा बाजार में चहल-पहल दिखी। ऑटो मोबाइल क्षेत्र के लिए नवरात्रि का हर दिन बेहतर जा रहा है।
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार, गोलघर, विजय चौक, पार्क रोड, सिविल लाइंस समेत अन्य प्रमुख बाजार सज गए हैं। कारोबारियों को आने वाले त्योहारी सीजन से बड़ी उम्मीद है। मां दुर्गा के विशेष अनुष्ठान के लिए पूजा सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
नवरात्रि से पहले श्राद्ध होने के कारण ज्वेलरी और कपड़े आदि खरीदने के लिए लोग बाजार में नहीं पहुंच रहे थे। अब दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदारों का कहना है कि नवरात्रि में आभूषण खरीदना शुभ भी माना जाता है। इसलिए लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पांच-छह अक्तूबर को सीधे गोरखपुर शहर में नहीं आएंगे वाहन, इन रूटों पर डायवर्जन लागू
ऑटो मोबाइल कारोबारियों को मिली राहत
त्योहार को लेकर ऑटो मोबाइल कारोबारियों में खुशी है। अच्छा मुनाफा हो रहा। कोरोना काल के बाद इस सीजन में उन्हें राहत मिली है। अच्छी सेल और बुकिंग से उनकी उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई हैं। - धीरज दास, निदेशक, बीआर हुंडई
नवरात्रि से अच्छी सेल हो रही है। अन्य त्योहार जैसे-जैसे करीब आएंगे खरीदारी और बढ़ेगी। नवरात्रि में अधिकतर लोग घरों में पूजा-पाठ में व्यस्त रहते हैं। शुभ नक्षत्र होने की वजह से खरीदारी के लिए भी लोग आते हैं। - अभिषेक अग्रवाल, निदेशक, आर्बिट ऑटो मोबाइल
कपड़ों के लिए बाजार पूरी तरह तैयार
पितृपक्ष की वजह से खरीदारी थोड़ी कम थी। नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, छठ के साथ लगन का महीना आ रहा है। इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। अभी ग्राहकों की भीड़ और बढ़ेगी। - विभोर पोद्दार, निदेशक, सांवरिया
मॉल में दिखने लगी भीड़
नवरात्रि के पहले मॉल में भीड़ सिर्फ घूमने वालों की थी। लेकिन, त्योहार शुरू होते ही घूमने वालों के साथ ग्राहक भी आने लगे हैं। त्योहारों के साथ लगन का सीजन शुरू होने से खरीदारी बढ़ जाती है। - अमित टेकड़ीवाल, निदेशक ओरियन मॉल
नवरात्रि शुभ, खरीदारी बढ़ जाती
नवरात्रि से बाजार में रौनक लौट रही है। नवरात्रि को शुभ माना जाता है, जिसके बाद कई त्योहार शुरू होते हैं, जिन पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। त्योहारों के साथ लगन में भी कपड़ों की मांग बढ़ जाती है। - आकाश अग्रवाल, निदेशक, ड्रेस लैंड
बढ़ जाती है साड़ियों की बिक्री
नवरात्रि में साड़ियों की मांग सबसे अधिक होती है। महिलाएं प्रत्येक दिन पूजा में नई साड़ी चढ़ाने की परंपरा निभाती हैं। जबकि, त्योहार में अलग-अलग डिजाइन की साड़ियों को पहनने का अलग ही क्रेज होता है। - शंभू शाह, निदेशक, गीता होलसेल