Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Excel in the examination on the Indian knowledge tradition and receive one lakh rupees.

Gorakhpur News: भारतीय ज्ञान परंपरा की परीक्षा में चमके तो मिलेंगे एक लाख रुपये

Thu, 05 Nov 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Excel in the examination on the Indian knowledge tradition and receive one lakh rupees.
गोरखपुर। भारतीय ज्ञान, संस्कृति और विरासत की समझ अब विद्यार्थियों को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिला सकती है। भारत बौद्धिक 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा-2026 में मेधा दिखाने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे। 21 नवंबर को होने वाली इस परीक्षा के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर के करीब 1600 विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं। संबद्ध महाविद्यालयों के लिए पंजीकरण की तिथि पांच नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के डॉ. दीपेन्द्र मोहन सिंह ने बताया कि परीक्षा में स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। दो घंटे की ऑफलाइन परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी में होगी। इसमें 180 बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं 80 के उत्तर देने होंगे। इसके अलावा 250 शब्दों में एक वर्णनात्मक प्रश्न का जवाब भी देना होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को एक लाख, द्वितीय स्थान पाने वाले दो विद्यार्थियों को 50-50 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले चार विद्यार्थियों को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के टॉपर्स को पांच-पांच हजार और 500 संस्थागत टॉपर्स को 2500-2500 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। भूगोल विभाग के डॉ. अंकित सिंह ने बताया कि परीक्षा का पाठ्यक्रम और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र bharatboudhiks.com पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed