{"_id":"607533be8ebc3ec39955fdf5","slug":"examination-centers-will-prepare-for-construction-of-isolation-wards-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों पर आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी, शासन स्तर पर चल रहा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों पर आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी, शासन स्तर पर चल रहा मंथन
Tue, 13 Apr 2021 11:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:31 AM IST
सार
- विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर शासन स्तर पर चल रहा मंथन
- बोर्ड ने प्रस्तावित 206 केंद्रों पर आइसोलेशन वार्ड बनाने का किया फैसला
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की 8 मई से प्रस्तावित परीक्षाओं को सफल बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। कोरोना महामारी से विद्यार्थी सुरक्षित रहें, साथ ही वे परीक्षा से वंचित न हो इसे लेकर बोर्ड ने प्रस्तावित 206 केंद्रों पर आइसोलेशन वार्ड बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
भले ही बोर्ड की ओर से इसे लेकर गाइडलाइन जारी नहीं की गई है मगर परीक्षा को लेकर चल रही तैयारियों में आइसोलेशन वार्ड पर भी काम हो रहा है। बोर्ड से जारी निर्देशों के मुताबिक परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्रों पर थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
केंद्र में प्रवेश से पूर्व छात्र की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। यदि जांच में किसी परीक्षार्थी का तापमान अधिक पाया जाता है या फिर उसे सर्दी, खांसी व जुकाम है तो उसकी परीक्षा अलग कमरे में बैठाकर कराई जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना के कारण अन्य छात्र प्रभावित न हों इसके लिए बोर्ड इस व्यवस्था को पूरी तरह से लागू करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव विनोद कृष्ण ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए कोविड गाइडलाइंस जारी की है। इनका पालन कराया जाएगा। इसे लेकर सभी केंद्रों को निर्देश जारी किया गया है।