फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Even fever told in thermal screening at booth will be able to vote

UP Election 2022: बूथ पर थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार बताया तो भी डाल सकेंगे वोट, सैनिटाइज किए जाएंगे बूथ

Wed, 12 Jan 2022 06:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 Jan 2022 06:02 PM IST
सार

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि पूरे चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन होगा। आयोग की तरफ से जो भी गाइडलाइन जारी हो रही है, उसका पालन कराया जाएगा।

 

विज्ञापन
Even fever told in thermal screening at booth will be able to vote
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं का ध्यान रखते हुए पोलिंग स्टेशन पर नया कोविड प्रोटोकॉल शामिल किया है ताकि कोरोना के बीच आम लोग सुरक्षित तरीके से वोट डाल सकें। कोरोना के बढ़ते हुए प्रसार में बूथों पर हर मतदाता की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। यदि किसी का तापमान अधिक मिला तो उसका दूसरी और फिर तीसरी बार भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन


तीनों बार तापमान मानक से अधिक मिला तो संबंधित वोटर तत्काल वोट नहीं डाल सकेगा। ऐसे वोटरों को टोकन दिया जाएगा। इसकी मदद से वे मतदान के आखिरी घंटे में जब बूथ पर वोटर नहीं रहेंगे तब अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। ये पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी।

विज्ञापन

एक दिन पहले सैनिटाइज किए जाएंगे बूथ

मतदान शुरू होने के एक दिन पहले जिले के सभी बूथों को सैनिटाइज किया जाएगा। पैरा मेडिकल या आशा कार्यकर्ता सभी वोटर की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे। हेल्प डेस्क, वोटर को पहले आओ-पहले पाओं के आधार पर टोकन देंगे। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोला बनाया जाएगा। वोटर को दो गज की दूरी पर खड़ा होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


महिला-पुरुष, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक के लिए अलग-अलग लाइन होगी। इस बार 80 साल से अधिक उम्र वाले मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं व कोरोना प्रभावित मतदाताओं को घर से ही वोट देने की सुविधा मिलेगी। यदि कोई वोटर मास्क भूल जाता है तो उसे पोलिंग स्टेशन की तरफ से मास्क दिया जाएगा। वोटर्स को वोट डालते वक्त पहचान के लिए फेस मास्क उतारना पड़ेगा।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि पूरे चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन होगा। आयोग की तरफ से जो भी गाइडलाइन जारी हो रही है, उसका पालन कराया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed