फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Evaluation of BSA and BEO pass with 50 percent marks

गोरखपुर: बीएसए और बीईओ का भी मूल्यांकन, 50 फीसदी अंक वाले पास

Wed, 01 Sep 2021 12:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Sep 2021 12:39 PM IST
सार

50 फीसदी से कम अंक पाने वाले अफसर फेल माने जाएंगे। बीएसए का 18 और बीईओ का 16 बिंदुओं पर मूल्यांकन किया जाएगा।

विज्ञापन
Evaluation of BSA and BEO pass with 50 percent marks
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिषदीय स्कूलों में अब बीएसए और बीईओ का भी मूल्यांकन किया जाएगा। इसके मुताबिक 50 फीसदी अंक वाले पास माने जाएंगे। शिक्षाधिकारियों का भी मूल्यांकन कराए जाने की नई व्यवस्था की गई है। कायाकल्प के साथ ही अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी उन्हें अंक मिलेंगे। 50 फीसदी से कम अंक पाने वाले अफसर फेल माने जाएंगे।
विज्ञापन


बीएसए का 18 और बीईओ का 16 बिंदुओं पर मूल्यांकन किया जाएगा। ऑपरेशन कायाकल्प का कार्य पूरा कराने पर 20 अंक दिए जाएंगे। इसी तरह से गुणवत्तापरक फर्नीचर उपलब्ध कराने पर पांच अंक निर्धारित होंगे। शिक्षकों को ऑनलाइन अवकाश स्वीकृति, निरीक्षण का लक्ष्य पूर्ति, दिव्यांग बच्चों के शिक्षण व कस्तूरबा विद्यालयों के रिक्त पद भरने पर पांच-पांच अंक प्रदान किए जाएंगे। माना जा रहा है कि शिक्षाधिकारियों के ट्रांसफर व प्रमोशन में अंकों को आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस तरह होगा मूल्यांकन
शिक्षाधिकारियों को 80 फीसदी से अधिक अंक मिलने पर उत्कृष्ट श्रेणी में रखा जाएगा। 71 से 80 पर अति उत्तम, 61 से 70 पर उत्तम, 50 से 60 पर संतोषजनक व 50 फीसदी से कम अंक मिलने पर अनुत्तीर्ण या खराब माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के लिए शासन स्तर से व्यवस्था बनाई गई है। इसी आधार पर गोपनीय आख्या तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। आगे जैसा निर्देश होगा उसे लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed