{"_id":"6b05fae807e31c36b5027af8","slug":"equipment-stolen-from-lab-recovered-from-a-locked-house-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1528870-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लैब से चोरी हुए उपकरण बंद मकान से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लैब से चोरी हुए उपकरण बंद मकान से बरामद
विज्ञापन
हरपुर बुदहट। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के गोरेडीह स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की आईसीटी लैब से चोरी हुए लाखों रुपये के उपकरण अनंतपुर चौराहे के एक बंद मकान से बरामद हुए हैं। हालांकि, पुलिस अब तक चोरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मंगलवार दोपहर मुंबई से लौटे मकान मालिक ने मकान का ताला टूटा देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी का सामान कब्जे में ले लिया।
बीते बुधवार की रात चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर पीछे की दीवार काट दी थी और चार डेस्कटॉप कंप्यूटर, चार मॉनिटर, एक एचडी वेब कैमरा, चार यूपीएस, चार मल्टीफंक्शनल प्रिंटर, पीए सिस्टम, वायरलेस कीबोर्ड-माउस, पेन ड्राइव, आईएफसी, ओपीएस समेत अन्य उपकरण चोरी कर लिए थे। प्रधानाध्यापिका प्रियंका यादव ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी थी। इधर, मकान की सफाई के दौरान ताला टूटा मिलने पर मालिक ने अपने बड़े बेटे को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। थाना प्रभारी अवनीश पांडेय ने बताया कि चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।