फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Entering Jalkal office contractor fired a pistol at assistant engineer in Gorakhpur

गोरखपुर: जलकल दफ्तर में घुसकर ठेकेदार ने सहायक अभियंता पर तानी पिस्टल, मुकदमा दर्ज

Tue, 01 Nov 2022 11:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Nov 2022 11:32 AM IST
सार

ठेकेदार अंदर घुसे और नियम विरुद्ध तरीके से एक काम को देने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर ठेकेदार गाली देने लगे और पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर कर्मचारी दौड़े और बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि बाहर निकलते समय भी ठेकेदार ने धमकी दी।

विज्ञापन
Entering Jalkal office contractor fired a pistol at assistant engineer in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जलकल दफ्तर में घुसकर सहायक अभियंता सौरभ कुमार पर ठेकेदार ने पिस्टल तान दी। आरोप है कि इस दौरान ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी भी दी। 29 अक्तूबर को हुई इस घटना की सोमवार को नगर निगम और जलकल के अवर अभियंताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मुलाकात कर जानकारी दी।

विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, धमकी देने की धाराओं में ठेकेदार शिवदयाल पांडेय पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, ठेकेदार ने मामला लेनदेन का बताते हुए आरोप को गलत ठहराया।
विज्ञापन


अवर अभियंता ने तहरीर में लिखा है कि 29 अक्तूबर को छठ घाट पर तैयारी का काम चल रहा था। इसी दौरान ठेकेदार शिवदयाल पांडेय अवर अभियंता धीरज कुमार से विवाद कर रहे थे। कहासुनी होती देख मैं भी उस ओर गया और शांत कराया। फिर शाम करीब साढ़े पांच बजे के करीब महाप्रबंधक के चेंबर में मौजूद था। इस दौरान अचानक बिजली चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार अंदर घुसे और नियम विरुद्ध तरीके से एक काम को देने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर ठेकेदार गाली देने लगे और पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर कर्मचारी दौड़े और बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि बाहर निकलते समय भी ठेकेदार ने धमकी दी।

इसके बाद सोमवार को अवर अभियंता सौरभ ने अपने साथियों को घटना की जानकारी दी। सभी अवर अभियंता जलकल में जुट गए और फिर एसएसपी से जाकर मुलाकात की। प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सरकारी काम में बाधा डालने और धमकी देने का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


आरोपी ठेकेदार शिवदयाल पांडेय ने कहा कि मैंने एक काम के लिए अवर अभियंता को रुपये दिए थे। काम नहीं मिलने पर सोमवार को उनके दफ्तर जाकर रुपये वापस मांगे तो वह फर्जी मामले में मुझे फंसा रहे हैं। धमकी और गाली देने की बात पूरी तरह से गलत है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed