फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Engine derailed at station loco pilot suspended

तीन ट्रेनों को प्लेटफॉर्म बदलकर चलाना पड़ा: स्टेशन पर पटरी से उतरा इंजन, लोको पायलट निलंबित

Tue, 05 Apr 2022 10:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Apr 2022 10:38 AM IST
सार

प्लेटफॉर्म दो का इंजन तो अपने गंतव्य तक पहुंच गया, लेकिन दो ए वाला इंजन पूर्वी यार्ड के अंतिम छोर पर जाकर प्वाइंट नहीं बदलने के चलते पटरी से उतर गया। यार्ड का लाइन बाधित होने से वैशाली और मौर्य एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदला गया।

विज्ञापन
Engine derailed at station loco pilot suspended
रेलवे लाइन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड में सोमवार को इंजन पटरी से उतर गया। ट्रेनों का संचालन प्रभावित तो नहीं हुआ, लेकिन मौर्य एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन को प्लेटफॉर्म बदलकर चलाना पड़ा।

विज्ञापन


इन ट्रेनों के प्लेटफार्म बदलने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। रेलवे प्रशासन ने लोको पायलट (शंटर) को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, प्लेटफार्म नंबर दो और दो ए पर यार्ड में रवाना होने के लिए इंजन खड़े थे। सुबह 05.30 बजे के आसपास प्लेटफॉर्म नंबर दो के इंजन के लिए सिग्नल मिला। इस दौरान दो ए के लोको पायलट ने समझा कि उसके लिए सिग्नल मिला है। ऐसे में दोनों इंजन आगे बढ़ गए।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म दो का इंजन तो अपने गंतव्य तक पहुंच गया, लेकिन दो ए वाला इंजन पूर्वी यार्ड के अंतिम छोर पर जाकर प्वाइंट नहीं बदलने के चलते पटरी से उतर गया। यार्ड का लाइन बाधित होने से वैशाली और मौर्य एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed