{"_id":"64bf96fea18eec3e48043507","slug":"encroachments-will-be-removed-in-koni-pts-building-and-women-pac-battalion-will-be-built-2023-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोनी में हटेंगे कब्जे: बनेगा पीटीएस भवन और महिला पीएसी बटालियन, 84 एकड़ जमीन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोनी में हटेंगे कब्जे: बनेगा पीटीएस भवन और महिला पीएसी बटालियन, 84 एकड़ जमीन चिह्नित
Tue, 25 Jul 2023 03:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 Jul 2023 03:03 PM IST
सार
तहसीलदार सदर विकास सिंह ने कहा कि 84 एकड़ सीलिंग की जमीन को पीटीएस और महिला पीएसी बटालियन के लिए आवंटित कर दिया गया है। 30 एकड़ जमीन पर महिला बटालियन और 30 एकड़ जमीन पर पीटीएस का निर्माण होना है। सरकारी दस्तावेजों में यह जमीन पूरी तरह से खाली है और अब निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
चिन्हित की गई सीलिंग की जमीन पर हो चुका है निर्माण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर तहसील के कोनी गांव के पास महिला पीएसी बटालियन और पीटीएस (पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय) के भवन का निर्माण होगा। इसके लिए 84 एकड़ जमीन चिह्नित करने के साथ ही 64.5 एकड़ जमीन खतौनी में दोनों संस्थाओं के नाम पर दर्ज कर दी गई है। अब जल्द ही यहां निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि इस सीलिंग की जमीन पर लंबे समय से कब्जा है और यहां पर लोग मकान व दुकान भी बना चुके हैं। अब खतौनी में जमीन आवंटन देखकर कइयों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
लंबे समय से पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय और पीएसी की महिला बटालियन के कैंप के लिए जमीन तलाशी जा रही थी, जो अब कोनी में सीलिंग की जमीन पर जाकर पूरी हुई है। इसके पहले अप्रैल 2022 में इसके लिए जलाशय की जमीन आवंटित कर दी गई थी। इस वजह से निर्माण कार्य लटक गया था। तब पुलिस प्रशिक्षण के लिए सात मंजिला विद्यालय का प्रस्ताव व 2,110.17 लाख रुपये खर्च के अनुमान का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। इसके लिए 527.54 लाख रुपये जारी भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
इसी तरह पीएसी की महिला बटालियन के लिए आवासीय भवन का निर्माण किया जाना है। इसके लिए भी रुपये जारी किए जा चुके हैं। इन कार्यों को पूरा कराने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को मिली है। इसी बीच विभाग की तरफ से नक्शा पास करने का प्रस्ताव गोरखपुर विकास प्राधिकरण के पास भेजा गया। जांच में जलाशय की जमीन सामने आने के बाद काम लटक गया था। इसके बाद चरगांवा में जमीन तलाशी गई, लेकिन वहां पर भी बात नहीं बन पाई। अब कोनी में जमीन की तलाश पूरी हुई। साथ ही आवंटन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
जमीन पर बन गए हैं मकान-दुकान, अब हो गए बेचैन
पीएसी की महिला बटालियन के कैंप और पीटीएस के लिए आवंटित सीलिंग की जमीन को भू-माफिया ने बड़ी चालाकी से बेच दिया है और लोगों ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई लगाकर उस पर आलीशान भवन भी बनवा लिया है। तहसील प्रशासन से सांठगांठ कर जमीन का दाखिल खारिज भी कर दिया गया। कोई पिछले बीस साल तो कई उससे भी पहले से मकान, दुकान बना चुके हैं।
जिस जमीन को वह अपना मान रहे थे, अब ऑनलाइन खतौनी में उस पर महिला बटालियन का नाम दर्ज होने से उनकी नींद उड़ गई है। खुद की गलती के लिए कोई भूमाफिया को कोस रहा है तो कोई खुद के फैसले को। कई ऐसे भी लोग हैं, जो आज भी जमीन को बैनामा कागजात के आधार पर अपना ही मान रहे हैं, वे हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं। उधर प्रशासनिक अफसरों की मानें तो सरकारी दस्तावेज में जमीन पूरी तरह से खाली है।
तहसीलदार सदर विकास सिंह ने कहा कि 84 एकड़ सीलिंग की जमीन को पीटीएस और महिला पीएसी बटालियन के लिए आवंटित कर दिया गया है। 30 एकड़ जमीन पर महिला बटालियन और 30 एकड़ जमीन पर पीटीएस का निर्माण होना है। सरकारी दस्तावेजों में यह जमीन पूरी तरह से खाली है और अब निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। साढ़े चार एकड़ जमीन में चारागाह भी बनाया जाना है।