{"_id":"608711ca8ebc3e591c369f60","slug":"encounter-between-police-and-miscreants-in-gorakhpur-one-injured-two-run-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश को लगी गोली, दो साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश को लगी गोली, दो साथी फरार
Tue, 27 Apr 2021 12:47 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:47 AM IST
सार
गोरखपुर के शाहपुर इलाके के पादरीबाजार पप्पू कटरा जानकीपुरम मोड़ के पास सोमवार की रात बदमाशों से शाहपुर पुलिस और एसओजी टीम की मुठभेड़ में बदमाश अनूप यादव गोली लगने से घायल हो गया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल बदमाश अनूप यादव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर के शाहपुर इलाके के पादरीबाजार पप्पू कटरा जानकीपुरम मोड़ के पास सोमवार की रात बदमाशों से शाहपुर पुलिस और एसओजी टीम की मुठभेड़ में बदमाश अनूप यादव गोली लगने से घायल हो गया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम को लगा दिया गया है। वहीं घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनके दाहिने पैर में गोली लगी है। आरोपित पर लूट, पशु तस्करी समेत 20 मुकदमे दर्ज हैं। वह राजघाट थाने से वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके पास से 32 बोर का पिस्टल, दो खोखा और दो कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हरसेवकपुरम नंबर दो टोला निवासी अनूप यादव पर गोली मारकर हत्या करने की कोशिश, पशु तस्करी, लूट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली कि शातिर बदमाश अनूप अपने कुछ साथियों के साथ कोई वारदात करने के फिराक में है और इस समय वह पप्पू कटरा के पास मौजूद है।
विज्ञापन
इस सूचना पर पादरीबाजार चौकी इंचार्ज दीपक सिंह, एसओजी टीम के सुधीर, चंद्रभान सिंह, शशिकांत समेत अन्य पुलिस वाले वहां पर पहुंच गए और घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश किए। इसी दौरान पुलिस को पास आता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और भागने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए जवाबी फायर किया जिसमें अनूप के पैर में गोली लग गई और उसके दो साथी बाइक लेकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने घायल अनूप को जिला अस्पताल लाया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है।
एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि घायल अनूप पुलिस के मुठभेड़ में घायल हुआ है। उसपर डेढ़ दर्जन से ज्यादा हत्या की कोशिश, लूट, पशु तस्करी के केस दर्ज है। पुलिस पर हमला करने के मामले में वह वांछित चल रहा था। पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस पर किया था जानलेवा हमला
अनूप ने कुछ महीने पहले राजघाट थाने में तैनात एक सिपाही पर जानलेवा हमला किया था। अनूप ने सिपाही का सिर ईंट से फोड़ दिया था। इस मामले में उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था कि इसी बीच सोमवार को मुठभेड़ में पकड़ा गया।