फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Employees of transport company looted twenty lakhs, case

Gorakhpur News: ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मियों ने हड़पे बीस लाख, केस

Wed, 05 Jul 2023 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Employees of transport company looted twenty lakhs, case
- फर्म के मालिक ने गीडा थाने में दर्ज कराया केस, मामले की जांच शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गीडा। गीडा सेक्टर 13 में स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मियों ने धोखाधड़ी कर कंपनी का करीब 20 लाख रुपये हड़प लिया। कंपनी के संचालक की तहरीर पर गीडा पुलिस ने आठ कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि कई महीनों में जालसाजी की गई है।

जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल मातादीन पादरी बाजार निवासी शुभम भारद्वाज का गीडा सेक्टर 13 में मेडालिलायन ट्रांसलिंक नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी है। कंपनी से वाहन सामान लेकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में जाते हैं। पीड़ित का आरोप है कि कंपनी में कार्यरत कर्मियों ने भाड़े में मिलने वाली धनराशि को जमा करने के बजाए खुद ही हड़प लिया।
विज्ञापन


इसमें धर्मवीर ने 1.38 लाख, विकास ने 56 हजार, विशाल चहल ने 1.22 लाख, विकास शर्मा ने 1.51 लाख, सिद्धार्थ यादव ने 5 लाख, करमपाल ने 7.82 लाख, जोगिंदर ने 25 हजार और सुनील ने 2 लाख रुपये हड़प लिये। जब कंपनी में आय-व्यय का ऑडिट किया गया तब जालसाजी खुलकर सामने आई। कर्मचारियों से बातचीत करने पर उन लोगों ने रुपये वापस करने से मना करने के साथ ही काम पर आना ही बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस के तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी थानेदार आदित्य सिंह ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed