फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Employees account in EPFO get many facilities

ईपीएफओ में है खाता तो पढ़ लें ये खबर, जानिए मिलेगी कौन-कौन सी खास सुविधा

Sun, 31 Jan 2021 05:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 31 Jan 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Employees account in EPFO get many facilities
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कर्मचारियों को पीएफ की सुविधा देता है। इसके लिए, कर्मचारी के वेतन से थोड़ी धनराशि पीएफ खाते में जमा होने के लिए कट जाता है। यह धनराशि कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद उसके भविष्य को सुरक्षित करता है। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि ईपीएफओ में जिन कर्मचारियों का अकाउंट होता है उन्हें अन्य कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन गोरखपुर क्षेत्र के आयुक्त मनीष मणि के अनुसार आइए जानते हैं की ईपीएफओ खाताधारक को कौन-कौन सी सुविधाएं सरकार की ओर से मिलती है।
विज्ञापन


इंश्योरेंस की सुविधा
जैसे ही किसी कर्मचारी का पीएफ खाता खुलता है, तब वह बाई डिफॉल्ट इंश्योर्ड भी हो जाता है। एम्प्लॉई डिपोजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (ईडीएलआई) के तहत कर्मचारी का 6 लाख रुपये तक का बीमा होता है। नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर उसके नामित या कानूनी वारिस को 6 लाख रुपये तक का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन

पेंशन की सुविधा

पीएफ खाते में जमा धनराशि में से 8.33 प्रतिशत कर्मचारी पेंशन स्कीम में चला जाता है। जो सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन के रूप में मिलती है।

निष्क्रिय खाते पर ब्याज
कर्मचारियों के निष्क्रिय पीएफ खाते पर भी ब्याज का भुगतान किया जाता है। 2016 में कानून में किए गए बदलाव के मुताबिक, अब पीएफ खाताधारकों को उनके तीन साल से अधिक समय से निष्क्रिय पड़े पीएफ खाते में जमा धनराशि पर भी ब्याज का भुगतान किया जाता है।

निकाल सकते हैं पैसा
पीएफ फंड की एक बेहतरीन सुविधा ये भी है कि जरूरत पड़ने पर किसी भी समय इसमें से कुछ पैसे निकाले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed