{"_id":"67f62656850caa9b50043af1","slug":"employee-stole-rs-70-lakh-from-a-jewellery-shop-in-gorakhpur-bought-a-house-worth-rs-50-lakh-case-registere-2025-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोरी के रुपयों से खरीदा घर: गोरखपुर के सराफा दुकान से कर्मचारी ने की 70 लाख से अधिक की चोरी- केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के रुपयों से खरीदा घर: गोरखपुर के सराफा दुकान से कर्मचारी ने की 70 लाख से अधिक की चोरी- केस दर्ज
Wed, 09 Apr 2025 01:18 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:18 PM IST
सार
जानकारी के मुुताबिक, रामनिवास वर्मा ने सोमवार को राजघाट थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया है कि दुकान पर सर्वेश वर्मा वर्ष 2022 तक बतौर सेल्स मैन काम करता था। इधर, दुकान में सामान के मिलान में अंतर मिला। तब छानबीन में पता चला कि धीरे-धीरे करके सर्वेश ने सोना हड़प लिया है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
राजघाट थाना क्षेत्र के एक सराफा की दुकान (रामनिवास सराफ प्रा. लि.) में धीरे-धीरे सोना चोरी करके सेल्समैन ने 50 लाख रुपये का घर खरीद लिया। कारोबारी रायगंज के रामनिवास वर्मा ने सेल्समैन नरसिंहपुर कच्चीबाग निवासी सर्वेश वर्मा पर धोखाधड़ी कर 70 लाख रुपये से अधिक का सोना चोरी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। राजघाट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुुताबिक, रामनिवास वर्मा ने सोमवार को राजघाट थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया है कि दुकान पर सर्वेश वर्मा वर्ष 2022 तक बतौर सेल्स मैन काम करता था। इधर, दुकान में सामान के मिलान में अंतर मिला। तब छानबीन में पता चला कि धीरे-धीरे करके सर्वेश ने सोना हड़प लिया है।
विज्ञापन
सराफा कारोबारी ने बताया कि कार्रवाई के लिए कहने सर्वेश ने 70 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी करना भी स्वीकार किया। सर्वेश ने बताया है कि 50 लाख रुपये में मां के नाम से एक दो मंजिला मकान नरसिंहपुर में रजिस्ट्री कराई है। 60 ग्राम सोने की ज्वेलरी भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
उसने रुपये व ज्वेलरी वापस करने की बात कही थी। बाद में टरकाने लगा और धमकी दी कि दुकान में आग लगा दूंगा। इस संबंध में कोतवाली सीओ ओंकार दत्त तिवारी ने कहा कि सराफा कारोबारी की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।