{"_id":"65c3880caa532d4e590d66ad","slug":"employee-of-bullion-trader-absconded-with-11-kg-silver-kept-making-excuses-for-ten-days-case-registered-2024-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सराफा व्यापारी का कर्मचारी 11 किलो चांदी लेकर फरार, दस दिन तक करता रहा बहाना-केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सराफा व्यापारी का कर्मचारी 11 किलो चांदी लेकर फरार, दस दिन तक करता रहा बहाना-केस दर्ज
Wed, 07 Feb 2024 07:10 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 07 Feb 2024 07:10 PM IST
सार
घंटाघर में स्थित अलंकार ज्वेलर्स का 11 किलो चांदी गायब हो गया। आरोप है कि कर्मचारी आशुतोष वर्मा और उसके पिता ने मिलकर चांदी को गायब किया है। गहने के मिलान पर सच्चाई सामने आने के बाद पीड़ित ने कैंट थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी पिता-पुत्र पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
गोरखपुर कैंट थाना अब पीले रंग में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घंटाघर में स्थित अलंकार ज्वेलर्स का 11 किलो चांदी गायब हो गया। आरोप है कि कर्मचारी आशुतोष वर्मा और उसके पिता ने मिलकर चांदी को गायब किया है। गहने के मिलान पर सच्चाई सामने आने के बाद पीड़ित ने कैंट थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी पिता-पुत्र पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस के हरिओम नगर निवासी नीरज सर्राफ की घंटाघर में अलंकार ज्वेलर्स यूनिट कृष्ण बिहारी लाल ज्वेलर्स प्रालि नाम से दुकान है। नीरज ने दी तहरीर में लिखा है कि दुकान पर रोजाना बिक्री के बाद अन्य सोने और चांदी गहनों का मिलान करके उसे लॉकर में रख दिया जाता है। दुकान पर तैनात कर्मचारी आशुतोष वर्मा बीते 10 दिनों से ज्वेलरी में टंच लगाने के बहाने से मिलान करने से इंकार करता रहा।
विज्ञापन
दो फरवरी को गहनों का मिलान करने की बात पर बिना बताए कहीं चला गया। इसके बाद जब गहनों की जांच हुई तो पता लगा कि 11 किलो वजन का चांदी के गहने गायब हैं। जेवर कम होने के बारे में पूछने पर वह टालमटोल करने लगा। बाद में उसने दुकान पर आना बंद कर दिया। उसके पिता ने बेटे की गलती मानते हुए धीरे धीरे सामान या पैसा लौटा देने की बात कही। बाद में आरोपी के पिता भी जानमाल की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर आशुतोष वर्मा के खिलाफ संपत्ति के विषय में विश्वास का आपराधिक हनन करने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज करके पुलिस जांच कर रही है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी