{"_id":"621d20a8dabaef075e38ec12","slug":"emergency-landing-of-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-helicopter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग, एक घंटे बाद हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग, एक घंटे बाद हुए रवाना
Tue, 01 Mar 2022 12:51 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:51 AM IST
सार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की कुशीनगर में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। वह फाजिलनगर में चुनावी सभा संबोधित करने जा रहे थे। इसी दौरान हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन
keshav prasad maurya
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। खड्डा विधानसभा क्षेत्र से उड़ान भरते समय पायलट ने सुरक्षा की दृष्टि से असहमति जताई तो फाजिलनगर के पावानगर महावीर इंटर कॉलेज के मैदान में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
वह फाजिलनगर में चुनावी सभा संबोधित करने जा रहे थे। उप मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक यहां रहे। वह हेलीकॉप्टर के पास खड़े होकर मोबाइल फोन चलाते देखे गए।
‘जब से योगी की सरकार बनी है गुंडे और माफिया बिल में घुस गए’
वहीं, कुशीनगर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब से योगी की सरकार बनी है, गुंडे अपराधी, माफिया बिल में घुस गए हैं। चुनाव आते ही दिखाई देने लगे हैं। फिर भाजपा की सरकार बनेगी और वह बिल में भी छिपकर नहीं बच पाएंगे।
सोमवार को केशव प्रसाद मौर्य खड्डा विधानसभा क्षेत्र के सौरहा खुर्द गांव के टोला चरिघरवा स्थित पंचायत भवन प्रांगण में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी भी दशा में गरीबों के साथ अन्याय और नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी। किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उन लोगों ने मिलकर काम किया है।

उन्होंने कहा कि यहां तथागत भगवान बुद्ध की धरती पर सिर झुकाने कई देशों के लोग आना चाहते हैं। अभी कौशांबी में अखिलेश यादव गए थे। वहां किसी ने बुद्ध की प्रतिमा देनी चाही तो उसे ठुकराने तथा चांदी का मुकुट माथे पर लगाकर अनादर किया। मोदी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने कहा था न खाऊंगा न खाने दूंगा। जिन लोगों ने खाया है, उसे निकालकर गरीबों में बांटने का काम करेंगे। विरोधी तिलमिलाए हुए हैं। अगर मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते तो परिवारवाद की पार्टी ही अपना सब कुछ समझती।
उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन पर बटन दबेगा तो गरीबों को सुविधा का द्वार खुलेगा। साइकिल का दबेगा तो हजार गुंडे बिना कोशिश के तैयार हो जाएंगे। पांच साल में प्रदेश को 25 साल आगे लेकर आए हैं। अगले पांच साल में पांच पीढ़ी आगे ले जाएंगे। भाजपा की 24 घंटे जनता की सुरक्षा की गारंटी है। सपा, बसपा, कांग्रेस वाले गरीबों के लिए खतरा हैं।