{"_id":"6131f4f0ab514251ea51231c","slug":"elephant-created-ruckus-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: हाथी ने मचाया उत्पात, घरों में डर से दुबके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: हाथी ने मचाया उत्पात, घरों में डर से दुबके लोग
Fri, 03 Sep 2021 03:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Sep 2021 03:42 PM IST
सार
बुधवार शाम एक हाथी भिंगारी बाजार से आया। अचानक हाथी महावत को नीचे गिराकर उत्पात मचाने लगा। किसी तरह महावत और हाथी मालिक के परिवार वालों ने पूरी रात एक बगीचे में हाथी को घेरे रखा। गुरुवार सुबह हाथी अपना फिर उत्पात करने लगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भिंगारी बाजार क्षेत्र से आया एक हाथी पिछले दो दिनों से क्षेत्र में उत्पात मचा रखा है। सूचना पर पहुंची वन विभाग और स्थानीय पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद भी हाथी को पकड़ा नहीं जा सका। हाथी के पागल होने की चर्चा से लोग डरे हुए हैं और घरों में दुबके हैं।
विज्ञापन
भटनी क्षेत्र में बुधवार शाम एक हाथी भिंगारी बाजार से आया। अचानक हाथी महावत को नीचे गिराकर उत्पात मचाने लगा। किसी तरह महावत और हाथी मालिक के परिवार वालों ने पूरी रात एक बगीचे में हाथी को घेरे रखा। गुरुवार सुबह हाथी अपना फिर उत्पात करने लगा।
विज्ञापन
एसओ श्यामसुंदर तिवारी व वन विभाग टीम के साथ दिन भर हाथी को पकड़ने में लगे रहे लेकिन शाम तक वह पकड़ से दूर रहा। इसको लेकर जिगिना दीक्षित, मिश्रौली दीक्षित, जिगिनी, पिपरा विठ्ठल, अलगटपुर, खिरिया आदि गांव के लोग अपने घरों में कैद रहे। भटनी के रेंजर शकील अहमद ने बताया कि क्षेत्र में आया एक हाथी अचानक अपना संतुलन खो बैठा है। उसे नियंत्रण में करने की कोशिश की जा रही है। कुछ फसल और पौधों के अलावा किसी नुकसान की जानकारी नहीं है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन