{"_id":"642526de7740a874650ca6d6","slug":"electricity-system-will-improve-in-villages-and-towns-with-rs-66-crore-2023-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: 66 करोड़ रुपये से गांव व कस्बों में सुधरेगी बिजली व्यवस्था, जानिए कहां कितना मिला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 66 करोड़ रुपये से गांव व कस्बों में सुधरेगी बिजली व्यवस्था, जानिए कहां कितना मिला बजट
Thu, 30 Mar 2023 11:36 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:36 AM IST
सार
मुख्य अभियंता आशू कालिया ने बताया कि विस्तारित ग्राम पंचायतों व कस्बों में निर्बाध बिजली आपूर्ति का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। टेंडर प्रक्रिया चल रहा है।
विज्ञापन
बिजली की आपूर्ति।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जोन के चारों मंडल के विस्तारित क्षेत्र के 310 गांवों व कस्बों को निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाएगी। इस मद में 66 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वितरण सिस्टम में सुधार के लिए छह वितरण मंडलों में टेंडर की प्रकिया शुरु कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल, पावर कारपोरेशन ने छह माह पहले मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर जोन के नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के विस्तारित क्षेत्रों मे शामिल गांवों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने को प्रस्ताव मांगा था। सीई के निर्देश पर जोन के छह वितरण मंडलों ने अपने अपने खंडों से गांवों में बिजली वितरण नेटवर्क को दुरुस्त करने का प्रस्ताव बनाकर दिया। मुख्य अभियंता ने करीब 66 करोड़ का प्रस्ताव कारपोरेशन को भेजा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: फोरलेन पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ी रोडवेज बस, 18 घायल
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने फरवरी में बजट स्वीकृत कर दिया। कारपोरेशन के निर्देश पर अब सभी छह वितरण मंडल आवंटित बजट से बिजली वितरण नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में जुटे है। अभियंताओं का कहना है कि सप्ताहभर में कार्यदायी फर्में तय हो जाएगी। उसके बाद काम शुरु हो जाएगा।
मुख्य अभियंता आशू कालिया ने बताया कि विस्तारित ग्राम पंचायतों व कस्बों में निर्बाध बिजली आपूर्ति का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। टेंडर प्रक्रिया चल रहा है।
ये काम होंगे
चयनित कस्बों व गांवों में जर्जर तार व खंभों को बदलने काम
ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्वि का काम
निर्वाध बिजली आपूर्ति के लिए नए फीडरों का निर्माण
नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य
एचटी लाइन के तार व खंभों को बदलने का कार्य
वितरण मंडल बजट
प्रथम 13.05 करोड़
द्वितीय 8.47 करोड़
देवरिया- 8.00 करोड़
कुशीनगर 16.22 करोड़
महराजगंज 20.25 करोड़
ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्वि का काम
निर्वाध बिजली आपूर्ति के लिए नए फीडरों का निर्माण
नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य
एचटी लाइन के तार व खंभों को बदलने का कार्य
इन वितरण मंडलों में यह बजट खर्च होगा
वितरण मंडल बजट
प्रथम 13.05 करोड़
द्वितीय 8.47 करोड़
देवरिया- 8.00 करोड़
कुशीनगर 16.22 करोड़
महराजगंज 20.25 करोड़