फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity meter finished new connection is not available

Gorakhpur News: बिजली का मीटर खत्म, नहीं मिल पा रहा नया कनेक्शन

Tue, 29 Nov 2022 02:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Nov 2022 02:30 PM IST
सार

गोरखपुर जोन में एक लाख से ज्यादा मीटर खराब हैं। इन मीटर के लिए इंफार्म्ड डिफेक्टिव यानी आईडीएफ की सूचना अभियंताओं को दी जा चुकी है। नियमानुसार, इन मीटरों को बदल देना चाहिए, लेकिन मीटर न होने के कारण अभियंता भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
Electricity meter finished new connection is not available
बिजली मीटर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजली निगम में मीटर खत्म हो गया है। इसकी वजह से न तो खराब मीटर बदले जा रहे हैं और न ही नया बिजली कनेक्शन मिल रहा है। इसके चलते मंडल के 3152 आवेदक भटक रहे हैं। लोगों को झटपट पोर्टल पर नए कनेक्शन के लिए आवेदन के बावजूद कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


गोरखपुर जोन में एक लाख से ज्यादा मीटर खराब हैं। इन मीटर के लिए इंफार्म्ड डिफेक्टिव यानी आईडीएफ की सूचना अभियंताओं को दी जा चुकी है। नियमानुसार, इन मीटरों को बदल देना चाहिए, लेकिन मीटर न होने के कारण अभियंता भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले भी मीटर की कमी हो गई थी। तब अभियंताओं ने स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उतारे गए पुराने मीटरों पर फिर से सील कर लगाया था। मीटर की पुरानी रीडिंग दर्ज कर उपभोक्ताओं को इससे जुड़े कागजात भी दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां इतने कनेक्शन बचे
जिला    कनेक्शन
महराजगंज    730
कुशीनगर    378
देवरिया    459
गोरखपुर    1585

मुख्य अभियंता आशु कालिया ने कहा कि मीटर की कमी है, इस कारण दिक्कत हो रही है। दिसंबर के पहले सप्ताह में मीटर मिलने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed