फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity failing in eight thousand houses

Gorakhpur: आठ हजार घरों में गुल रही बिजली, इनकमिंग पैनल में लग गई थी आग

Wed, 29 Nov 2023 11:25 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Nov 2023 11:25 AM IST
सार

उनवल उपकेंद्र में सोमवार को भी कुछ देर के लिए खराबी आई थी। अभियंताओं व कर्मचारियों ने इसे ठीक करा दिया था। मंगलवार सुबह अचानक इनकमिंग पैनल में धमाका के साथ आग लग गई। इससे आपूर्ति ठप हो गई।

विज्ञापन
Electricity failing in eight thousand houses
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में खजनी उपकेंद्र के उनवल बिजली घर का इनकमिंग पैनल में मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे आग लगने से ब्लास्ट हो गया। इससे करीब आठ हजार से अधिक घरों की बिजली गुल रही। सोमवार को भी उपकेंद्र एसएस से जुड़े इलाकों में आपूर्ति की दिक्कत बनी हुई थी। शाम तकरीबन पांच बजे पैनल ठीक होने के बाद फिर रात में 9 बजे थोड़ी देर के लिए आपूर्ति में दिक्कत हो गई थी।
विज्ञापन


दरअसल, उनवल उपकेंद्र में सोमवार को भी कुछ देर के लिए खराबी आई थी। अभियंताओं व कर्मचारियों ने इसे ठीक करा दिया था। मंगलवार सुबह अचानक इनकमिंग पैनल में धमाका के साथ आग लग गई। इससे आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सहालग की धूम से फिर जहरीली हुई गोरखपुर की हवा...घुटने रहा है दम
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आग बुझा दी, लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं शुरू हो सकी। ग्रामीण वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता सोमदत्त शर्मा ने बताया कि शाम को आपूर्ति बहाल करा दी गई थी।

दो दिन पहले इसी उपकेंद्र के जेई को ओटीएस में लापरवाही करने में मुख्य अभियंता ने निलंबित कर दिया था। इस समय ग्रामीण वितरण मंडल द्वितीय में तैनात अवर अभियंता राजेश कनौजिया को उनवल उपकेंद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed